महाराष्ट्र के दहानू में समुद्र में बच्चों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत

Boat Carrying 40 Schoolchildren Upturns In Maharashtra gujarat border
महाराष्ट्र के दहानू में समुद्र में बच्चों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत
महाराष्ट्र के दहानू में समुद्र में बच्चों से भरी नाव पलटी, 4 की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा पर स्थित दहानू में शनिवार सुबह एक नाव पलट गई। इस नाव में 40 स्कूली बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई वहीं 32 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है हालांकि 4 अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल का खोज अभियान जारी है। बता दें कि यह सभी छात्र स्थानीय बाबूभाई जूनियर कॉलेज के थे जो पिकनिक मनाने के लिए वहां गए थे।  घटना के बाद स्थानीय मछुआरों की बोट से मदद लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारतीय कोस्ट गार्ड भी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। 


पालघर के जिलाधिकारी प्रशांत नारनवरे ने बताया कि छात्रों को ले जा रही नाव अरब सागर के दहानू कोस्ट में पलट गई। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा समुद्र किनारे से 2 नॉटिकल मील की दूरी पर हुआ है। वहीं जानकारी के अनुसार नाव पर सवार लोग सुरक्षा नियमों को ताक पर रख कर यात्रा करने निकले थे। इस नाव पर कोई भी सुरक्षा साम्रगी उपलब्ध नहीं थी। घटना सुबह 11 बजे की बताई जा रही है। 


अधिकारियों के अनुसार भारतीय तटरक्षक दल(आईसीजी) संयुक्त समुद्री और वायु अभियान में पुलिस और समुद्री मामलों के अधिकारियों की रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद कर रहा है। उन्होंने बताया कि आईसीजी ने बचाव के लिए 3 जहाजों  और 2 विमानों को भेजा है।

ये भी पढ़ें- सांगली : सड़क दुर्घटना में 6 पहलवानों की दर्दनाक मौत

वहीं शुक्रवार- शनिवार की रात हादसों से भरी रही। शुक्रवार रात से देश के कई शहरों में हादसों में लगभग 25 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।  

  • दहानू में नाव डूबी, 4 बच्चों की मौत
     
  • जयपुर में सिलेंडर धमाका 5 की मौत
     
  • राजकोट में  3 छात्राओं की जलकर मौत
     
  • मुंबई में 7 लोग सवार हेलिकॉप्टर लापता 
     
  • कर्नाटक के हासन में बस तालाब में गिरी, इसमें 8 लोगों की मौत हुई
     
  • लखनऊ में  रंजिश होटल के बेसमेंट में 4 मजदूरों के शव मिले । अंगीठी से दम घुटने से मौत की आशंका।


गौरतलब है कि बिहार के भागलपुर में भी नए साल के मौके पर पिकनिक मनाने गए 9 बच्चे नदी में डूब गए थे। इस हादसे के बाद 6 बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 3 बच्चे लापता हो गए थे।
 

Created On :   13 Jan 2018 8:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story