हैदराबाद एनकाउंटर पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन, कर रहे तेलगांना पुलिस की सराहना

हैदराबाद एनकाउंटर पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिएक्शन, कर रहे तेलगांना पुलिस की सराहना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध के बाद लोगों में काफी आक्रोश था, लेकिन शुक्रवार सुबह जब यह खबर आई कि आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई और पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस खबर के बाद लोगों का आक्रोश खुशी में तब्दील हो गया। लोग भारतीय पुलिस और हैदराबाद पुलिस की सराहना कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कहा कि एक "एनकाउंटर" में #PriyankaReddy के चार बलात्कारियों को गोली मारने के लिए #TelenganaPolice को बधाई और जय हो। चलो! अब जितने लोगों ने भी ऐसा घिनोना अपराध करने वालों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और उनके लिए ख़तरनाक से ख़तरनाक सज़ा चाही थी, मेरे साथ ज़ोर से बोलो- # जयहो।

एक्टर ऋषि कपूर ने कहा कि शाबाश तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई! 

एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने लिखा कि रेप जैसे अपराध करने के बाद आप कितनी दूर भाग सकते हैं .. 

नागार्जुन अक्किनेनी ने भी कहा कि वे सुबह खबर देखने के लिए उठे और उन्हें न्याय परोसा गया। 

इस मुद्दे पर जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर लिखा। 

रवि तेजा ने लिखा कि #Disha को न्याय देना यहाँ से नहीं रुकता बल्कि यहाँ से शुरू होता है बचपन से शिक्षा, सशक्तिकरण और ज्ञानोदय के माध्यम से ऐसे जघन्य अपराधों को रोकना। जय हिन्द। अब रेस्ट इन पीस दिशा। 
 

Created On :   6 Dec 2019 5:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story