Unfinished: प्रियंका चोपड़ा के जीवन की अधूरी कहानी पर, जल्द आने वाली है किताब

Unfinished: प्रियंका चोपड़ा के जीवन की अधूरी कहानी पर, जल्द आने वाली है किताब

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा पर जल्द ही एक किताब आने वाली है। यह किताब उनके जीवन के अनुभवों, किस्सों—कहानियों पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि यह किताब इस साल के अंत में आ जाएगी। इस किताब के द्वारा उनके फैंस, उन्हें और ज्यादा जान सकेंगे। प्रियंका ने इस किताब का नाम "Unfinished" रखा है, इसका मतलब है अधूरा। 

हालही में प्रियंका चोपड़ा एक चैट शामिल हुई थी। इस चैट शो में प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपने संस्मरणों आधारित किताब का नाम "Unfinished" क्यों रखा। प्रियंका ने बताया कि "मैं अपनी जिंदगी के साथ बहुत कुछ करना चाहती हूं। क्योंकि मैंने अभी अपनी जिंदगी को पूरा नहीं लिखा है इसलिए यह लगातार अधूरी बनी हुई हैं।" इस किताब में प्रियंका के फैंस, प्रियंका के बरेली से बॉलीवुड और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर के बारे में जान पाएंगे। जाहिर सी बात है कि उनकी जिंदगी से जुड़े किस्से भी मजेदार होंगे। 

प्रियंका ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि  "मैं अपनी जिंदगी में हमेशा से एक बहुत ज्यादा प्राइवेट इंसान रही हूं। मैंने अपने कॅरियर के दौरान सच में कभी अपनी जिंदगी के निजी पहलू और भावनाओं को साझा नहीं किया है। पिछले 2-3 साल से मैं खुद को एक महिला और एक इंसान के तौर पर ज्यादा महसूस कर पाई हूं।"

उन्होंने कहा कि वह जो भी डिसिजन लेती हैं, उसे लेकर वे कभी भी असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। उन्हें लगता है कि चीजों को करने का यही सही समय है, इससे पहले की उनका दिमाग बदल जाए, वे अपने डिसिजन पर काम करना शुरू कर देती हैं। फिलहाल प्रिंयका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। बॉलीवुड की बात की जाए तो वे सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आने वाली थी। लेकिन निक के साथ शादी के चलते उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

Created On :   7 Feb 2019 2:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story