BSP विधायक ने कहा- निगम आयुक्त को 250 जूते लगाऊंगा, CEO को भी पीटूंगा

BSP MLA of MP give beaten threat to CEO and CMO of morena
BSP विधायक ने कहा- निगम आयुक्त को 250 जूते लगाऊंगा, CEO को भी पीटूंगा
BSP विधायक ने कहा- निगम आयुक्त को 250 जूते लगाऊंगा, CEO को भी पीटूंगा

डिजिटल डेस्क, मुरैना। मध्यप्रदेश के BSP विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी को 250 जूते मारने की बात कहते हुए विवाद खड़ा कर दिया है। BSP विधायक बलवीर सिंह ने अन्य अधिकारियों को गाली देते हुए मुरैना नगर निगम आयुक्त को 250 जूते मारने की बात कह डाली।


जानकारी के मुताबिक वह एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जिसमें वह सफाई कर्मचारियों को स्थाई नौकरी देने की मांग का जिक्र करते हुए यह विवादित बयान दे डाला। बलबीर सिंह ने कहा कि अगर नगर निगम कर्मचारियों को नियमित नहीं किया कमिश्नर की जूतों से पिटाई की जाएगी। इतना ही नहीं उन्होने कहा कि पंचायत सीईओ को भी पीटा जाएगा।

 

दरअसल मुरैना जिले में सफाई कर्मचारी अपने नियमितीकरण को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। यहां पहुंचे बसपा विधायक ने कर्मचारियों की सभा को संबोधित करने के दौरान एक अफसर को अपशब्द कह डाले। उन्होंने कहा कि, फिर चाहे उनके खिलाफ मामला ही क्यों न दर्ज हो जाए, वो कमिश्नर को जूते मारेंगे।

 

विधायक ने अपने भाषण में अन्य अधिकारियों को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने तत्कालीन नगर निगम आयुक्त और वर्तमान में शिवपुरी एसडीएम रुपेश उपाध्याय के बारे में भी न केवल अपशब्द कहे बल्कि उन पर भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप भी लगा दिए। इसके अलावा विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को चोर कहा।

 

इस मामले के सामने आने के बाद अधिकारी संघ ने भी इस पर अपनी नाराजगी जताई है।  विधायक ने इस मामले को शीतकालीन विधानसभा सत्र में सवाल उठाने की बात कही है। इसके साथ ही सदन न चलने देने की धमकी भी दी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी पूर्व सीएम बाबुलाल गौर, प्रदेश सरकार के मंत्री गौरीशंकर बिसेन, ओम प्रकाश धुर्वे के अलावा कई विधायक अपनी विवादित बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहे है। विधायक इससे पहले भी शिक्षक दिवस पर मंच से शिक्षकों को गाली दे चुके हैं।

Created On :   6 Nov 2017 1:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story