यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

Bus loaded with passengers overturned, more than dozen injured
यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल
यात्रियों से भरी बस पलटी, एक दर्जन से अधिक घायल

डिजिटल डेस्क, पन्ना। सतना राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर आज दोपहर लगभग 2:30 बजे सिद्धार्थ ट्रेवल्स की यात्री बस तेज रफ्तार होने के चलते असंतुलित होकर पलट गई। यात्री बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल पन्ना एवं देबेन्द्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक ही परिवार के चार सदस्य
घटना के संबंध में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ ट्रेवल्स की यात्री बस आज दिनांक 12 फरवरी 2019 को दोपहर लगभग 2:30 बजे पन्ना से यात्रियों को भरकर जा सतना रही थी। तभी पन्ना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहेरा सकरिया के बीच तेज रफ्तार होने के चलते पुलिया के समीप असंतुलित होकर पलट गई। यात्री बस में सवार लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घायलों में रीवा जिला मुख्यालय के मुस्लिम परिवार के एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हुए, जिनमें आफरीन पति मुफीद खान उम्र 26 वर्ष, पुत्री जोया खान उम्र 6 वर्ष, अरवी खान उम्र 3 वर्ष, पुत्र अरमान खान उम्र 1 वर्ष शामिल हैं। वही रसीदा खान उम्र 80 वर्ष निवासी रीवा, आरजू पुत्री नॉसाद उम्र 14 वर्ष निवासी पन्ना, कु उत्तरा त्रिपाठी पुत्री विष्णु दयाल त्रिपाठी उम्र 18 वर्ष निवासी भिलसाय, अरुण गोड़ पिता विशाल गौड़ उम्र 12 वर्ष, विशाल पिता खिलाइयां उम्र 50 वर्ष निवासी बसई थाना पन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पन्ना लाया गया। वहीं कई घायलों को सीधे देबेन्द्रनगर अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पाते ही कोतवाली पन्ना से उपनिरीक्षक मुन्नालाल यादव, पुलिस आरक्षक वृषकेतु रावत, सिविल लाइन चौकी प्रभारी शुशील शुक्ला पुलिस बल लेकर घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

परमिट समय पर अंतराल कम होने के चलते होती है घटनाएं
मध्यप्रदेश में बसों के परमिट जारी जो किये जा रहे हैं, उनमें आगे पीछे का फासला बहुत कम होने के चलते आये दिन बस चालक बसों को निर्धारित गति से भी तेज चलाते हैं। जिसके कारण वाहन चालक कई बार संतुलन खो बैठते हैं और दुर्घटना की बजह बन जाती है। बस परमिट जारी जो किये जाते हैं उनको लेकर कई बार बस मालिकों ने आधा घंटे तक हर बस में फासला रखने की मांग की गई है। मगर परिवहन विभाग द्वारा परमिट जारी करते समय इन बातों का ध्यान नहीं दिया जाता है, जिसका खामियाजा गरीब जनता को भुगतना पड़ता है।

 

Created On :   12 Feb 2019 12:56 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story