लूट के इरादे से की गई थी सराफा व्यापारी की हत्या, रिश्तेदार है आरोपी

Businessman got murdered due to the intention of loot, matter disclosed
लूट के इरादे से की गई थी सराफा व्यापारी की हत्या, रिश्तेदार है आरोपी
लूट के इरादे से की गई थी सराफा व्यापारी की हत्या, रिश्तेदार है आरोपी

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। यहां 14 माह पूर्व हुई सराफा व्यापारी की हत्या करोड़ों का माल लूटने की कोशिश में की गई थी। आश्चर्यजनक बात यह है कि इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी के ममेरे भाई का साला था। आरोपी लूट की घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे किंतु यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।

सीसीटीवी में कैद हो गए थे आरोपियों के चेहरे
इस संबंध में बताया गया है कि बहुचर्चित सुनिल कांकरियां हत्याकांड के आरोपी लम्बी तलाश के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गये हैं। पुलिस टीम ने इन्हे झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। विदित हो की विगत 21 नवंबर 2017 को नगर के मुख्य मार्ग मेन रोड़ स्थित सराफा व्यवासायी सुनिल कांकरियां की हत्या उनके घर में घुस कर कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा कर दी गई थी। जिसमें आरोपियों के CCTV फुटेज भी सामने आये थे। जिसके बाद डी.आई.जी. इरशाद वली के निर्देशन में तात्कालिन पुलिस अधिक्षक अमित सांघी और 3 अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सहित लगभग दर्जन भर से अधिक टी.आई. और एस.आई. को शामिल कर एक एस.आई.टी. बनायी गई थी। जिसने लगतार महिनों तक मामले की जांच की, जिसके बाद वर्तमान पुलिस अधिक्षक ए. जयदेवन के नेतृत्व में यह टीम इस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश करती रही, लेकिन CCTV फुटेज में चेहरे दिखने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। जिन्हें लगभग सवा साल बाद पुलिस ने मुखबिर की मदद से झारखंड से गिरफ्तार करने में सफतला पायी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस बात का भी खुलासा हो गया है कि डकैती एवं लूट के इरादे से घटित की गई इस घटना का मास्टर माइंड मृतक की पत्निक का रिश्तेदार ही है जो की घटना के पूर्व भी कई मर्तबा मृतक के घर नातेदार के रूप में आया है।

ये था मामला
बालाघाट के मुख्यमार्ग मेन रोड़ में सराफा व्यवासायी अनिल कांकरियां के बड़े भाई मनी लांडर्स सुनिल कांकरियांं की हत्या विगत 21 नवंबर 2017 को उनके घर में घुस कर छुप कर बैठे दो अज्ञात युवको द्वारा कर दी गयी थी। इस घटना में सुनिल कांकरियां के सर पर कट्टे की बट या किसी वजनदार चीज से वार किया गया था। नगर के मध्य में एक प्रतिष्ठित परिवार के साथ हुए इस हादसे से पूरा शहर दहशत में आ गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पैदल ही भागते हुए मृतक के घर के बाहर निकले थे। जिनके चहेरे भी CCTV में रिकार्ड हो गये थे, लेकिन इस घटना की वजह और घटना करने वाले अरोपी दोनों ही लम्बे समय तक पुलिस की पहुंच से दूर रहे। जिन्हें बीते दिवस हरियाणा के अंबाला और झारखंड के जमशेदपूर से गिरफ्तार किया गया है।

यू ट्युब बना आरोपियो तक पहुंचने में मददगार
पुलिस की टीम द्वारा लगातार आरोपियों की तलश हेतु अखबारों में उनके तस्वीरों के साथ विज्ञापन, सभी प्रांतों की पुलिसों को सूचना के साथ-साथ आरोपियों और घटना के CCTV फुटेज यु ट्युब में अपलोड़ किये गये थे। जिसके बाद जमशेदपुर में किसी एक व्यक्ति ने युट्युब पर इस फुटेज को देख कर इस बात का संदेह जाहिर किया की उसकी जानकारी में फुटेज में दिख रहे चेहरे शामिल है। डी.आई.जी. इरशाद वली ने बताया की जिनकी शिनाख्त स्थानिय पुलिस द्वारा झारखंड पुलिस की मदद से की गई। जिसके बाद पुछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना और घटना से जुड़ी जानकारियों के साथ-साथ, घटना में उपयोग किये गये वाहन की जानकारी भी पुलिस को दी। जिनकी निशानदेही पर वह वाहन भी जब्त किया गया है।

रिश्तेदार ने बनाई लूट की योजना, बताया मिलेगा मोटा माल
इस घटना में गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी अमर ने पुलिस को पुछताछ में बताया की उनकी दोस्ती जमशेदपूर निवासी राकेश जैन उर्फ जैनी जो की मृतक की पत्नि श्रीमती ज्योती कांकरियां का रिश्तेदार था। कई मर्तबा मृतक के घर भी आया गया था। उन्हे बताया था कि बालाघाट में उनके रिश्तेदार का सोनेचांदी का काम है। जहां डैकैती कर वे लोग करोड़ों रुपए के जेवरात और नकदी प्राप्त कर सकते है। जिसके बाद उसने राकेश जैन उर्फ जैनी तथा अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिल कर इस घटना की योजना बनाई और वे डकैती के उद्देश्य से कांकरियां के निवास पहुंचे थे। जहां लाकर की चाबी को लेकर मृतक के साथ उनका संघर्ष हुआ और उन्हे सुनिल कांकरियां की हत्या करनी पड़ी। जिसके बाद घबराहट में वे बाहर खड़े अपने साथियों को लाने के दौरान मृतक के भाई के एक नौकर द्वारा देख लिये जाने के बाद वे लोग हड़बडाहट में भाग खड़े हुए।

 

Created On :   9 Jan 2019 12:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story