- Home
- /
- जींद उपचुनाव: कांग्रेस के सुरजेवाला...
जींद उपचुनाव: कांग्रेस के सुरजेवाला 3rd नंबर पर, BJP के कृष्ण मिड्ढा जीते
- राजस्थान में 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
- सुबह 8 बजे से शरू हो चुकी है मतगणना
- हरियाणा में भाजपा-कांग्रेस और इनेलों के बीच मुकाबला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की जींद और राजस्थान की रामगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। जींद में भाजपा के कृष्णा मिड्ढा ने करीब 13 हजार मतों से जीत हासिल की है तो वहीं रामगढ़ में कांग्रेस की उम्मीदवार साफिया जुबैर ने 12 हजार वोट के अंतर से जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। इन दोनों सीटों पर 28 जनवरी (सोमवार) को उपचुनाव हुआ था। मतगणना के लिए हर टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक काउंटिंग सुपरवाईजर और एक सहायक काउंटिंग सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई थी। राजस्थान में जीत के बाद कांग्रेस की राजस्थान में 100 सीटें हो गई हैं।
हरियाणा की जींद सीट पर काफी हाई प्रोफाइल है, कांग्रेस ने अपने मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को इस सीट से प्रत्याशी बनाया था। जींद में 75.77 प्रतिशत तो राजस्थान की रामगढ़ सीट पर 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के अलावा जींद सीट पर इनेलो और जजपा (जननायक जनता पार्टी) भी मैदान में थी। इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) से अलग हुए एक धड़े ने जजपा बनाई है।
हरियाणा की जींद सीट पर कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें दो महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। यहां कांग्रेस से रणदीप सिंह सुरजेवाला, भाजपा से डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, इनेलो से उम्मेद सिंह और सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में थे। जींद विधानसभा में कुल 1,71,113 मतदाता मैदान में थे, जिनमें 80 हजार महिलाएं थीं। यहां 158 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद ये सीट खाली थी।
राजस्थान में अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बसपा के बीच था। बीजेपी से सुखवंत सिंह, कांग्रेस ससे साफिया जुबेर खान तो बसपा से पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह मैदान में उतरे थे। बसपा विधायक लक्ष्मण सिंह के निधन के बाद रामगढ़ सीट खाली हो गई थी। सीट पर 2.35 लाख मतदाता थी, जिनमें 1.10 लाख महिलाएं थीं। चुनाव के लिए यहां पर 278 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
LIVE UPDATES
03.25 PM : जींद उपचुनाव में भाजपा के कृष्णा मिड्ढा करीब 13 हजार वोट से जीते।
BJP"s Krishan Lal Middha wins #JindByPollResults with a margin of 12935 votes, garnering a total of 50566 votes. JJP"s Digvijay Singh Chautala garners 37631 votes and Congress" RS Surjwala gets 22740 votes. pic.twitter.com/9QpI10OCLj
— ANI (@ANI) January 31, 2019
02.30 PM : हरियाणा की जींद पर ग्यारहवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा करीब 5 हजार वोट से आगे।
#UPDATE Jind by-poll trends: BJP leading with 46916 votes, Jannayak Janata Party (JJP) 30956 votes, Congress 19611 votes at the end of 11th round of counting. https://t.co/HWDM5U4Y8J
— ANI (@ANI) January 31, 2019
02.00 PM : हरियाणा की जींद सीट में मतगणना केंद्र के बाद हंगामा, पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा।
Haryana:Police lathi charge outside the counting venue of Jind by-polls following a ruckus. SP Jind Ashwin Shenvi says,“There was unlawful assembly which didn’t disperse when we asked them to leave.We had to use slight force to disperse them.Situation normal now.Counting underway pic.twitter.com/lpkTnrFYo5
— ANI (@ANI) January 31, 2019
01.10 PM : हरियाणा के जींद में भाजपा 9 हजार वोट से आगे, सुरजेवाला तीसरे नंबर पर।
#UPDATE Jind by-poll trends: BJP leading with a margin of 9408 votes at the end of 7th round of counting. Jannayak Janata Party (JJP) 19403 votes, Congress 11647 votes.
— ANI (@ANI) January 31, 2019
11.30 AM : राजस्थान के रामगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी साफिया जुबैर करीब 12 हजार वोट से चुनाव जीत गई हैं।
Ramgarh by-poll result: Congress wins Ramgarh seat with a margin of 12228 votes. Congress candidate Shafia Zubair garnered a total of 83311 votes. BJP"s Suwant Singh garnered 71083 votes. #Rajasthan pic.twitter.com/5egsjTLXMI
— ANI (@ANI) January 31, 2019
11.30 AM : हरियाणा के जींद में पांचवे राउंड के खत्म होने तक भाजपा 21052 वोट से आगे।
#UPDATE Jind by-poll trends: BJP leading with 21052 votes at the end of fifth round of counting. Jannayak Janata Party (JJP) 15315 votes, Congress 8813 votes.
— ANI (@ANI) January 31, 2019
10.25 AM : हरियाणा के जींद में जेजेपी 7892 वोट से आगे, गणना का दूसरा राउंड खत्म।
#UPDATE Jind by-election trends: Jannayak Janata Party (JJP) leading with 7892 votes at the end of second round of counting. BJP 6554 votes, Congress 3923 votes and Indian National Lok Dal (INLD) 1365 votes. #jindbypoll https://t.co/gWdwCPQ3LS
— ANI (@ANI) January 31, 2019
10.15 AM : राजस्थान के रामगढ़ में 9320 वोट के मार्जिन से कांग्रेस आगे।
#Ramgarh by-election trends: At the end of the 10th round of counting, Congress leading with a margin of 9320 votes. #Rajasthan https://t.co/DcXfiiLG70
— ANI (@ANI) January 31, 2019
9.45 AM : हरियाणा के जींद में जेजेपी 3639 वोट के साथ आगे चल रही है।
#Jind by-election trends: Jannayak Janata Party (JJP) leading with 3639 votes, BJP 2835 votes, Congress 2169 votes, Indian National Lok Dal (INLD) 992 votes. pic.twitter.com/9b5eB9exkB
— ANI (@ANI) January 31, 2019
9.30 AM : राजस्थान की रामगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी 9773 के साथ आगे।
#Ramgarh by-election trends: Congress leading with 9773 votes, BJP BSP trail with 7094 1005 votes respectively. #Rajasthan pic.twitter.com/fA6t9TD2cf
— ANI (@ANI) January 31, 2019
Created On :   31 Jan 2019 3:19 AM GMT