सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केन्द्रीय मंत्री जंयत सिन्हा, एएसआई का टूटा हाथ 

Central minister Jayant Sinha has survived a road accident
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केन्द्रीय मंत्री जंयत सिन्हा, एएसआई का टूटा हाथ 
सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे केन्द्रीय मंत्री जंयत सिन्हा, एएसआई का टूटा हाथ 

डिजिटल डेस्क, रांची। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री और हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। हादसा सिन्हा के काफिल के आगे ट्रक से सीमेंट का एक बोरा गिरने की वजह से हुआ। इस हादसे में मंत्री सिन्हा की गाड़ी पलट गई और उनके साथ चल रहे एस्कॉर्ट वाहन में सवार एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई का हाथ टूट जाने की वजह से उसे अस्पताल मे दाखिल कराया गया है, जबकि दूसरे जवान के हाथ की उंगली कट गई।

 


Image result for jayant sinha road accident

 


जानकारी के मुताबिक मंत्री जयंत सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा कर के लौट रहे थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया। इससे पहले मंत्री ने हजारीबाग-बरही बाइपास मार्ग का निरीक्षण किया था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से काम की प्रगति और उसमें आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि भू-अर्जन प्रमुख समस्या है। बिजली के खंभे सड़क किनारे खड़े करने का प्रयास चल रहा है।

 



Image result for jayant sinha road accident

 


मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक जिस ट्रक से हादसा हुआ उसमें जमशेदपुर सिख समाज के लोग गाड़ी से पटना से लौट रहे थे। कार उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। फिर उन्होंने घायलों को गाड़ी से निकाला। दो जवानों को इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद तीसरे की हालत ठीक बताई जा रही है। घटना के बाद चरही पुलिस ने जयंत सिन्हा को हजारीबाग पहुंचाया।

 

Image result for jayant sinha

 

 

 

Created On :   7 July 2018 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story