चंडीगढ़: भूख से परेशान होते रहे दिव्यांग बच्चे, देरी से पहुंचे राजनाथ सिंह

Chandigarh Divyang children troubled by hunger, Rajnath Singh arrived late
चंडीगढ़: भूख से परेशान होते रहे दिव्यांग बच्चे, देरी से पहुंचे राजनाथ सिंह
चंडीगढ़: भूख से परेशान होते रहे दिव्यांग बच्चे, देरी से पहुंचे राजनाथ सिंह

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित किए एक कार्यक्रम में बच्चों को ही तीन घंटे भूखा रहना पड़ गया। चंडीगढ़ में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च सेंटर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।, जिसमें दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर बांटी जानी थी। इसके साथ ही 300 बेड के सराय का उद्घाटन भी होना था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। 

 

 

 

देरी से आए राजनाथ सिंह

 

गृहमंत्री राजनाथ सिंह को 11 बजे पहुंचना था, मगर वे 11 बजकर 35 मिनट पर आए। इससे पहले जो दिव्यांग बच्चे इस कार्यक्रम के लिए वहां तीन घंटे पहले से आए हुए थे। उन्हें नास्ते के लिए भी कुछ नहीं दिया गया। राजनाथ सिंह के आने के बाद भी बच्चों की मुसीबत खत्म नहीं हुई। आयोजक राजनाथ सिंह से पौधारोपण कराने लगे। इस बीच कुछ वीआईपी लोगों से राजनाथ सिंह का मिलना हुआ, फिर उन्होंने दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर वितरित की। 

 

 

कार्यक्रम में झलकी अव्यवस्था

 

हालांकि इस इंतजार के पीछे आयोजकों का कहना था कि वे चाहते हैं कि बच्चों के साथ केंद्रीय मंत्री की फोटो खिंच जाए। इसके चक्कर में दिव्यांग बच्चों को तीन घंटे तक भूखे पेट रहकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार करना पड़ा। जब तक राजनाथ सिंह आकर चले नहीं गए, बच्चों को लंच को हाथ भी नहीं लगाने दिया गया। यहां तक कि उस कक्ष में भी जाने नहीं दिया गया, जहां लंच और पेयजल आदि की व्यवस्था रही। 

 

 

सुबह से आए हुए थे बच्चे

 

बता दें कि कई बच्चे भूख से परेशान भी रहे, और उनके माता-पिता तो जो व्हीलचेयर की आस में बच्चों को लेकर आए थे, वह भी काफी चिंतित रहे। यह कार्यक्रम इंडियन रेस क्रास सोसाइटी, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित था। बच्चों को सुबह नौ बजे ही बुला लिया गया था। खास बात है कि चंडीगढ़ म्यूनिसिपॉलिटी की ओर से कार्यक्रम स्थल के बाहर मोबाइल टॉयलेट लगाया गया था मगर गृहमंत्री के जाते ही फौरन उसे हटा लिया गया।

 

Created On :   1 Feb 2018 5:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story