नवीन पटनायक का ऐलान, लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% सीटें देगी BJD

CM Naveen Patnaik announced 33% reservation for women in Lok Sabha tickets
नवीन पटनायक का ऐलान, लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% सीटें देगी BJD
नवीन पटनायक का ऐलान, लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33% सीटें देगी BJD

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (BJD) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बड़ा ऐलान किया है। नवीन पटनायक ने रविवार को आम चुनावों में BJD द्वारा लोकसभा सीटों के आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। 

 

 

केंद्रपाड़ा के केंदुआ में मिशन शक्ति कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा, पौराणिक बिजू बाबू के कर्मभूमि, केंद्रपाड़ा में यहां घोषणा करना चाहूंगा कि ओडिशा 33 प्रतिशत महिलाओं को संसद में भेजेगा। राज्य में 21 लोकसभा सीटें हैं। सीएम पटनायक ने कहा, मैं राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से आह्वान करता हूं कि वे अपने शब्दों पर खरे उतरें और महिला सशक्तीकरण के लिए जो वे प्रचार कर रहे हैं, उसका पालन करें।

 

 

नवीन पटनायक ने कहा, ओडिशा की महिलाएं भारत में महिला सशक्तीकरण की राह पर चलेंगी। उन्होंने कहा अगर भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है, अगर भारत को अमेरिका और चीन की तरह एक उन्नत राष्ट्र बनना है, तो महिला सशक्तिकरण एकमात्र जवाब है। बता दें कि 2018 में ओडिशा सरकार ने संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया था। पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने तीन स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। 2012 में राज्य सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया था।

 

 

 

Created On :   10 March 2019 10:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story