नरसिंहपुर : कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीट पर कब्जा जमाकर की जोरदार वापसी

Congress comeback in three assembly constituencies of Narsinghpur
नरसिंहपुर : कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीट पर कब्जा जमाकर की जोरदार वापसी
नरसिंहपुर : कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीट पर कब्जा जमाकर की जोरदार वापसी

डिजिटल डेस्क, नरसिंहपुर। जिले की तीन विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाकर जोरदार वापसी की है। वहीं नरसिंहपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है।  गोटेगांव सीट पर कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा प्रत्याशी आगे हुए। हालांकि नरसिंहपुर, गाडरवारा और तेंदूखेड़ा सीटों पर विजयी प्रत्यशियों ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बना रखी थी।

मतगणना के अंतिम दौर के बाद नरसिंहपुर विधानसभा से भाजपा के जालम ङ्क्षसह पटेल ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को 14707 मतों से, तेंदूखेड़ा सीट पर कांग्रेस के संजय शर्मा ने भाजपा के विश्वनाथ सिंह को 8643 मतों से, गाडरवारा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुनीता पटेल ने भाजपा प्रत्याशी गौतम पटेल को 14582 मतों से तथा गोटेगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस के एनपी प्रजापति ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. कैलाश जाटव को 12583 वोटों से पराजित कर प्रदेश विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है।

नरसिंहपुर सीट पर फिर जालम
जिला मुख्यालय की नरसिंहपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्र्टी के निर्वतमान विधायक और प्रदेश मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री रहे जालम सिंह पटेल ने लगातार दूसरी बार अपना कब्जा जमाया है। यहां जालम सिंह पटेल को 87419 मत प्राप्त हुए तथा निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को 72712 मत मिले। यह सीट भाजपा ने 14707 वोटों से कांग्रेस से जीती है।

तेंदूखेड़ा सीट पर कांग्रेस का कब्जा
चुनावी समर में अचानक से सुर्खियों में आई तेंदूखेड़ा सीट पर इस मर्तबा कांग्रेस ने भाजपा को बेदखल कर दिया है। हालांकि यहां से निर्वतमान विधायक संजय शर्मा को ही जीत हासिल हुई परंतु वे इस बार बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। मतों के लिहाज से कांग्रेस के संजय शर्मा को 70127 मत तथा भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पटेल को 61484 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस 8643 मतों से विजयी घोषित की गई।

गाडरवारा सीट सुनीता ने जीती
गाडरवारा विधानसभा सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुनीता पटेल ने भाजपा प्रत्याशी गौतम पटेल को 14582 मतों से पराजित किया। कांग्रेस की सुनीता पटेल को 77690 वोट तथा भाजपा प्रत्याशी गौतम पटेल को 63108 वोट प्राप्त हुए हैं।

पांच वर्ष बाद एनपी फिर जीते गोटेगांव
मंगलवार को मतगणना में गोटेगांव सीट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, यहां राउंड दर राउंड स्थिति बनती बिगड़ती देखी गई। कभी कांग्रेस प्रत्याशी एनपी प्रजापति आगे हुए तो कभी भाजपा के डॉ. जाटव, हालांकि अंतिम दौर पश्चात कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रजापति ने यह सीट 12583 मतों से जीतकर पांच वर्ष बाद पुन: अपनी वापसी विधायक के रूप में की है। यहां कांग्रेस को 79289 मत हासिल हुए वहीं भाजपा को 66706 मतों से संतोष करना पड़ा।

सरकारी कर्मचारियों के मतों में कांग्रेस ने बाजी मारी
चुनाव ड्यूटी में संलग्न सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त होने वाले पोस्टल बैलेट में जिले के चारों विधानसभा सीट पर कांग्रेेस ने बाजी मारी है। नरसिंहपुर विधानसभा में कांग्रेस को 1353 तथा भाजपा को 1067 मत, गाडरवारा विधानसभा में कांग्रेस को 780 तथा भाजपा को 700 मत, गोटेगांव विधानसभा में कांग्रेस को 863 तथा भाजपा को 636 मत तथा तेंदूखेड़ा विधानसभा में कांग्रेस को 620 तथा भाजपा को 419 मत पोस्टल बैलेट के रूप में प्राप्त हुए हैं।

 

Created On :   12 Dec 2018 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story