अब जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम की जाति पर उठाया था सवाल

congress: CP Joshi Got Election Panel Notice On Brahmins Remark
अब जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम की जाति पर उठाया था सवाल
अब जोशी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम की जाति पर उठाया था सवाल
हाईलाइट
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बयान को पार्टी के आदर्शों के विपरीत बताया था
  • चुनाव अधिकारी ने जोशी से रविवार दोपहर 11 बजे तक जवाब मांगा
  • पीएम मोदी
  • केंद्रीय मंत्री उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा की जाति पर उठाया था सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति को लेकर बयान देने वाले कांग्रेस नेता सीपी जोशी बुरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी की फटकार के बाद अब चुनाव आयोग ने जोशी को नोटिस थमाया है। चुनाव अधिकारी ने जोशी से रविवार दोपहर 11 बजे तक जवाब मांगा है।

 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके बयान को पार्टी के आदर्शों के विपरीत बताते हुए माफी मांगने को कहा था, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर खेद प्रकट किया था। कांग्रेस चीफ राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि पार्टी के नेता ऐसा कोई बयान न दें, जिससे समाज के किसी भी वर्ग को दुख पहुंचे। कांग्रेस के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भावना का आदर करते हुए जोशीजी को गलती का अहसास जरूर होगा, उन्हें अपने बयान पर खेद प्रकट करना चाहिए। 

 
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने राजस्थान के नाथद्वारा में गुरुवार को एक आमसभा संबोधित की थी। सभा में उन्होंने कहा था कि धर्म के बारे में बोलने का अधिकार केवल ब्राह्मण के पास ही है। उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति पर भी सवाल खड़े किए थे। जोशी ने कहा था कि आपको पता है कि पीएम मोदी और उमा भारती किस जाति के हैं। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी रहीं साध्वी ऋतंभरा की जाति पर भी सवाल उठाया था।उन्होंने कहा था कि आपको पता है धर्म के बारे में बात करने वाले इन लोगों की जाति क्या है?

Created On :   24 Nov 2018 7:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story