कांग्रेस ने जारी की 56 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट, अभिजीत जंगीरपुर से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने जारी की 56 प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट, अभिजीत जंगीरपुर से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों कि 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 56 प्रत्याशियों का नाम है। 56 उम्मीदवारों में से 22 उम्मीदवार आंध्र प्रदेश, 11 पश्चिम बंगाल, 8 तेलंगाना, 6 ओडिशा, 5 असम, 3 उत्तर प्रदेश और एक लक्षद्वीप से हैं। इस लिस्ट के बाद अब कांग्रेस के कुल 137 उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं।

इस लिस्ट में प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी का भी नाम है उन्हें पश्चिम बंगाल के जंगीरपुर से टिकट दिया गया है। अधीर रंजन चौधरी को बेहरामपोर से कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। तेलंगाना के निजामाबाद से मधु याशकी गौड़ और नलगोन्डा से एन. उत्तम कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की जिन तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है उनमें गाजियाबाद से डॉली शर्मा, बुलंदशहर से बंसी लाल पहाड़िया और मेरठ से डॉ. ओपी शर्मा की जगह हरेंद्र अग्रवाल के नाम हैं।

 

 

इससे पहले कांग्रेस ने 27 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी की थी। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है। लिस्ट में 12 नाम केरल, 7 उत्तर प्रदेश, 5 छत्तीसगढ़, 2 अरुणाचल प्रदेश और 1 अंडमान निकोबर से है। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को भी टिकट दिया है। पार्टी ने मेरठ से डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह और कैरान से हरेंद्र मलिक को मैदान में उतारा है।

Created On :   18 March 2019 7:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story