कांग्रेस की मांग- 4 साल में 52 देशों की यात्रा, गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हो मोदी का नाम

Congress sent PM Modi name for Guinness record highest number of foreign visits
कांग्रेस की मांग- 4 साल में 52 देशों की यात्रा, गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हो मोदी का नाम
कांग्रेस की मांग- 4 साल में 52 देशों की यात्रा, गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हो मोदी का नाम
हाईलाइट
  • 4 साल में पीएम मोदी ने 52 देशों की यात्रा की।
  • गोवा कांग्रेस ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स को लिखा लेटर।
  • पीएम मोदी के नाम पर दर्ज हो सबसे अधिक विदेश यात्रा करने का रिकॉर्ड।

डिजिटल डेस्क, पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर विपक्ष हमेशा ही हमला करता रहा है। इस बार गोवा कांग्रेस ने सबसे अधिक विदेश यात्रा करने के लिए पीएम मोदी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की मांग की है। इसके लिए कांग्रेस ने ब्रिटेन स्थित गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेटर भी लिखा है।

 

 

कांग्रेस की गोवा यूनिट ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) को खत लिखकर मांग की है कि, पीएम नरेंद्र मोदी का नाम "विदेश यात्रा में रिकॉर्ड बनाने के लिए" दर्ज किया जाए। गोवा कांग्रेस के महासचिव संकल्प अमोनकर की तरफ से ब्रिटेन स्थित GWR के अधिकारियों को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए लेटर में लिखा गया है, हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सुझाव देते हुए बहुत खुश हैं। उन्होंने भारत के संसाधनों का सही उपयोग किया है और 4 साल में 52 देशों की 41 यात्राएं कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। इसके लिए पीएम 355 करोड़ रुपये भी खर्च कर चुके हैं।

 

 

संकल्प अमोनकर ने कहा, वो भारत की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं, क्योंकि किसी भी पीएम ने अपने कार्यकाल के दौरान इतनी विदेश यात्राएं नहीं की हैं।

 

 

उन्होंने कहा इस पत्र के जरिए हम पीएम मोदी की नीतियों को जनता के सामने लाना चाहते हैं। हम ये दिखाना चाहते हैं कि पीएम देश से ज्यादा वक्त विदेशों में बिताते हैं।

 

 

26 मई 2014 को भारत के तात्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नरेन्द्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। पीएम के 41 विदेशी दौरों पर अब तक 355 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

 

 

दरअसल बेंगलुरु के एक आरटीआई कार्यकर्ता भीमप्पा गडड ने पीएम मोदी के विदेश दौरों से जुड़ी तमाम जानकारियां पीएमओ से मांगी थी। गडड ने पीएम के घरेलू दौरों के बारे में भी जानकारी मांगी थी, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई।

 

 

 

आरटीआई में मिली विदेश यात्रा की जानकारी के अनुसार-

 

  • 48 महीने के शासनकाल में पीएम मोदी 165 दिन देश से बाहर रहे। 
     
  • 41 विदेशी दौरों में उन्होंने 52 देशों की यात्रा की इसमें 355 करोड़ रुपए खर्च हुए। 
     
  • अप्रैल 2015 का मोदी का तीन देशों का दौरा उनका सबसे महंगा दौरा रहा। 
     
  • 9 दिन के दौरे में पीएम ने फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की यात्रा की थी। इस दौरान करीब 31 करोड़ (31,25,78,000) रुपए खर्च हुए। 
     
  • पीएम का सबसे सस्ता विदेशी दौरा 2014 का भूटान का रहा। इस दौरे पर 2 करोड़ 45 लाख 27 हजार 465 रुपए खर्च हुए थे।

 

 

 

चार साल में विदेश यात्राएं-
 

  • मनमोहन सिंह ने 34 देशों की यात्रा की।
     
  • अटल बिहारी वाजपेयी ने 30 देशों की यात्रा की।
     
  • पी. वी. नरसिम्हा राव ने 28 देशों की यात्रा की।
     
  • राजीव गांधी ने 47 देशों की यात्रा की।
     
  • इंदिरा गांधी ने 42 देशों का दौरा किया।
     
  • पं. जवाहर लाल नेहरू चार साल में सिर्फ 4 देशों की यात्रा की। 

 

 

Created On :   12 July 2018 6:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story