सभी राज्यों में अलग-अलग दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- चिदंबरम

Congress  will make alliance with different parties in different states
सभी राज्यों में अलग-अलग दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- चिदंबरम
सभी राज्यों में अलग-अलग दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस- चिदंबरम
हाईलाइट
  • राज्यों में अलग-अलग दलों से गठबंधन करेगी कांग्रेस
  • 2019 लोकसभा चुनाव के पहले गठबंधन का फॉर्मूला तैयार कर रही है कांग्रेस
  • एमपी में आरएसएस पर लगाम लगाएगी कांग्रेस- चिदंबरम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस गंठबंधन का फॉर्मूला तैयार करने में जुटी हुई है। इसी बीच पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि आने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी अलग-अलग राज्यों में विभिन्न पार्टियों से गठबंधन करेगी। मध्य प्रदेश के इंदौर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्यवार गठबंधन होगा और अगर गठबंधन की सभी राज्यों में जीत होती है तो यह महागठबंधन की जीत होगी। हमें विश्वास है कि सभी राज्यों में गठबंधन होगा।

तेलंगाना में टीडीपी से गठबंधन
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए कांग्रेस गठबंधन बनाने की कोशिश में जुटी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी ने किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी से गठबंधन किया है। कांग्रेस कई बार विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर चुकी है।

आरएसएस पर चिदंबरम का निशाना
मीडिया से चर्चा के दौरान चिदंबरम ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस कितना भी नकार ले पर वो एक राजनैतिक संस्था है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आरएसएस पर लगाम लगायेगी। सरकारी कर्मचारियों को आरएसएस के कार्यक्रमों में शामिल होने से रोका जाएगा। राम मंदिर के मुद्दे पर पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए कांग्रेस को समस्या नहीं है, लेकिन यह मामला कोर्ट में है।

जीएसटी पर भी सरकार को घेरा
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एनपीए, जीएसटी के मुद्दे पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ""पहले 2 बार एनपीए की समस्या आई थी, एक बार यशवंत सिन्हा के कार्यकाल में और एक बार मेरे समय में। पर दोनों बार इसका निपटारा किया गया। इस बार सरकार की असमर्थता के कारण समस्या आई है। वहीं नोटबंदी को लेकर कहा कि इससे अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है, लाखों नौकरियां और सैकड़ो जानें गई। आज हम ज्वालामुखी पर बैठे हैं, बेरोजगारी ज्वालामुखी है जो कभी भी फट सकता है।

 

Created On :   11 Nov 2018 10:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story