अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर बनेगी दीवार, ट्रंप को मिलेंगे 1.4 अरब डॉलर
- अमेरिका-मेक्सिको के बीच दीवार बनाने का समझौता।
- टेक्सास की रियो ग्रैंड वैली में होगा दीवार का निर्माण।
- सरकारी कामकाज को ठप होने से बचाने के लिए हुआ समझौता।
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और मेक्सिको ने साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकारी कामकाज को ठप होने से बचाने के लिए अमेरिका-मेक्सिको के बीच दीवार बनाने का समझौता हो गया है। अमेरिकी सांसदों के बीच यह समझौता हुआ है। सोमवार रात हुए इस समझौते के तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दीवार बनाने के लिए 1.4 अरब डॉलर मिलेंगे। संसदीय सहयोगियों के अनुसार रिपब्लिकन पार्टी फिर से सरकारी कामकाज को ठप नहीं होने देना चाहती। ऐसे में उन्होंने दीवार बनाने के लिए मिलने वाली राशि से समझौता किया। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके लिए 5.7 अरब डॉलर की मांग की थी, परंतु उन्हें केवल 1.4 अरब डॉलर की राशि मिल रही है।
रियो ग्रैंड वैली में होगा निर्माण
ट्रंप को मिली राशि से महज 55 मील लंबी बाड़ लग सकती है। यह स्टील की बाड़ होगी। व्हाइट हाउस ने दिसंबर में 215 मील लंबी दीवार बनाने की बात कही थी। समझौते में मिली राशि से टेक्सास की रियो ग्रैंड वैली में दीवार का निर्माण किया जाएगा।
सहमति बनी
सीनेट की विनियोग समिति के अध्यक्ष रिचर्ड शेल्बी ने कहा कि, हमारे बीच सहमति बन गई है। सदन की विनियोग समिति की अध्यक्ष नीता लोवी ने कहा,"हमारे कर्मचारी इसके ब्योरे पर कार्य कर रहे हैं। इसकी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।"
कामकाज ठप पड़ने का खतरा
सांसदों के बीच यह समझौता इस सप्ताहांत फिर से सरकारी कमकाज ठप पड़ने के खतरे के बीच हुआ है। इस समझौते में सीमा पर प्रवेश बिंदुओं पर बेहतर छंटनी जैसे नई प्रोद्योगिकी का प्रयोग, मानवीय सहायका की डेमोक्रेटिक पार्टी की मांग और अतिरिक्त सीमा शुल्क आदि को भी शामिल किया गया है।
Created On :   12 Feb 2019 7:26 AM GMT