अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी कंगना का विवादों से है गहरा नाता, जानें उनके चर्चित विवाद

controversial queen kangna ranauts top most controversies in film industry
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी कंगना का विवादों से है गहरा नाता, जानें उनके चर्चित विवाद
अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी कंगना का विवादों से है गहरा नाता, जानें उनके चर्चित विवाद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत को यदि कंट्रोवर्सी क्वीन कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा। उनकी पहली डेब्यू फिल्म गैंगेस्टर के बाद उनकी परफॉर्मेंस दिन पर दिन बेहतर होती जा रही है। उन्हें बॉलीवुड में वन टेक एक्ट्रेस भी कहा जाता है। कंगना को जितना लोग उनकी एक्टिंग के लिए जानते हैं, उससे ​भी ज्यादा उन्हें कंट्रोवर्सीज के लिए जानते हैं। कंगना फिल्म ​इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से हैं जो बेबाक तरीके से अपनी राय रखती हैं। जिसके चलते वे हमेशा विवादों से घिरी रहती हैं। 

आदित्य पंचोली विवाद
फिल्मों में काम करने के पहले कंगना 5 साल तक आदित्य पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं। कंगना का कहना था कि उस वक्त ​आदित्य का उनकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। लेकिन जब वह विवाद सुलझ गया तो वे अपनी पत्नी के पास वापस चले गए। इसके बाद कंगना ने आदित्य पर आरोप लगाया कि उन्होंने बहला फुसलाकर कर उनका इस्तेमाल किया। 

ऋतिक रोशन विवाद
यह विवाद कंगना के कॅरियर का सबसे लंबा और सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाला विवाद है। उन्होंने मिडिया के सामने अपने और ऋतिक के अफेयर को स्वीकार किया था। उनका कहना था कि ऋतिक रोशन ने उन्हें शादी का वादा कर प्यार का नाटक किया और बाद में मुंह फेर लिया। इसके बाद ऋतिक और कंगना के बीच कोल्ड वार शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि यह लड़ाई लीगल नोटिस तक पहुंच गई। 

सलमान खान विवाद
यह उस समय की बात है जब कंगना और ऋतिक के अफेयर को लेकर बने विवाद के बाद, दोनों के प्राइवेट चैट व ईमेल लीक हुए थे। उसमें कंगना ने यह एक्सेप्ट किया था कि सलमान द्वारा उन्हें बजरंगी भाईजान के लिए करीना कपूर वाला रोल ​आॅ​फर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस आॅफर के लिए मना कर दिया था क्योंकि वे दूसरी कैटरीना नहीं बनना चाहती थी। कंगना के इस रोल को रिजेक्ट करने के बाद सलमान ने उन्हें काफी अपशब्द कहे थे।   

अध्ययन सुमन
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने कंगना पर उनकी लाइफ बर्बाद करने का आरोप लगाया था। अध्ययन का कहना था कि वे उनके प्यार में पड़ गए थे, जिसके बाद कंगना उन्हें फिजीकली और मेंटली अब्यूज करती थी। इतना ही नहीं अध्ययन ने यह भी कहा कि कंगना ने उन पर काले जादू का प्रयोग किया था।  

नेपोटिज्म
कंगना ने करण जौहर पर नेपोटिज्म का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सिर्फ स्टार किड्स के लिए फिल्में बनाते हैं। यह बात कंगना ने खुद करण के चैट शो में कही थी। जिसके बाद सभी बॉलीवुड एक्टर्स ने इस पर अपनी राय रखी थी। 

कंगना-सोनम विवाद
एक बार किसी बात पर कंगना ने सोनम को चीखने चिल्लाने वाली कह डाला। जब सोनम ने इसका पलटवार किया तो कंगना ने कहा कि कम से कम उन्होंने अपने पिता के दम पर बॉलीवुड में जगह नहीं बनाई। वे अपनी मेहनत के दम पर इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। ​दोनों के हुए इस विवाद के बाद, जब सोनम को पता चला कि कंगना किसी वजह से सोनम से नाराज हैं तो सोनम ने सोशल मीडिया पर कंगना से माफी मांगी।

Created On :   2 Feb 2019 2:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story