मराठी में बात करने पर दबाव बनाया तो कुरियर कर्मचारी ने महिला को पीटा

Courier boy attacked on woman when pressurize to speak in Marathi
मराठी में बात करने पर दबाव बनाया तो कुरियर कर्मचारी ने महिला को पीटा
मराठी में बात करने पर दबाव बनाया तो कुरियर कर्मचारी ने महिला को पीटा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मराठी में बात करने का दबाव बनाने के बाद हुए विवाद के चलते एक कुरियर कर्मचारी ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में महिलाओं को मामूली चोट आई थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम इब्राहिम शेख(27) है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शेख कुरियर ब्वाय के तौर पर काम करता है। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब वह दादर के शिवाजी पार्क इलाके में स्थित गुरूकृपा सोसायटी में रहने वाली विनीता पेडणेकर के घर कुरियर देने आया था। दरअसल विनीता ने फोरम कुरियर के जरिए किताबें मंगाई थी। कुछ महीने पहले ही पश्चिम बंगाल से आया शेख ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पा रहा था। इससे नाराज विनीता ने शेख से कहा कि वह महाराष्ट्र में काम करता है इसलिए उसे मराठी में बात करनी चाहिए। इसी बात पर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामले में बीचबचाव के लिए विनीता की बहन सुजीता भी पहुंच गई। इसके बाद नाराज शेख ने सुजीता के सिर पर मुक्का मारा जबकि विनिता के चेहरे पर अपने हाथ में मौजूद कलम से वार कर दिया। शोरशराबे के बीच आसपास और लोग जमा हो गए। जिसके बाद दोनों बहनें दूसरे लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर शिवाजीपार्क पुलिस स्टेशन ले गईं। पुलिस ने शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   22 Feb 2019 3:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story