मुंबई में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, चार साल में दो गुनी हुई रेप की वारदातें

Crime against women and children increases in Mumbai, Maharashtra
मुंबई में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, चार साल में दो गुनी हुई रेप की वारदातें
मुंबई में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध, चार साल में दो गुनी हुई रेप की वारदातें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर का तमगा खोने लगी है। पिछले छह साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ होता है कि इस दौरान बलात्कार के मामले बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं। नाबालिग भी इस शहर में सुरक्षित नहीं हैं और साल 2018 के पहले नौ महीनों में पाक्सो कानून के तहत कुल 842 मामले दर्ज हुए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में साल 2013 से नवंबर 2018 तक 4046 बलात्कार के मामले दर्ज हुए हैं। मुंबई पुलिस की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 नवंबर तक शहर में बलात्कार के 810 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि साल 2013 में इसकी संख्या 388 थी। महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले भी साल 2017 के 2046 के मुकाबले साल 2018 की नवंबर तक बढ़कर 2401 तक पहुंच गए थे।

आंकड़े बता रहे हैं कि शहर में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं। दूसरी ओर आरटीआई कार्यकर्ता शकील अहमद शेख ने मुंबई पुलिस से शहर में बलात्कार और नाबालिगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़ी जानकारी मांगी थी। मुंबई पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2013 से सितंबर 2018 तक शहर में बलात्कार के 3887 वारदातें दर्ज किए गए हैं।

आरटीआई में इस साल सितंबर महीने तक दर्ज 651 मामलों की जानकारी दी गई है जबकि मुंबई पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक नवंबर तक यह आंकड़ा बढ़कर 810 तक पहुंच गया था। वहीं आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक सितंबर 2017 से सितंबर 2018 के बीच शहर में बच्चों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पाक्सो कानून के तहत 1131 मामले दर्ज किए गए। शहर में बलात्कार के बढ़ते मामलों पर फिलहाल मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने संपर्क करने पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

 
साल          बलात्कार के दर्ज मामले

2013                 388
2014                 605
2015                 710
2016                 712
2017                 751
2018 (नवंबर)      810

ठाणे में नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे शहर में एक नाबालिग लड़के के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की पहचान शहर के वागले एस्टेट इलाके के हनुमान नगर निवासी रवींद्र शर्मा (48) के रूप में की है। श्रीनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 12 वर्षीय पीड़ित सोमवार को अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर गया था।

अधिकारी ने कहा कि काफी समय बाद भी उसके घर नहीं लौटने से चिंतित पीड़ित की मां ने उसकी तलाश शुरू की और इस दौरान उसे पड़ोस में एक घर के अंदर उसके रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा, "अपनी मां को देखकर लड़का रोता हुआ घर से बाहर निकल आया। उसने आरोपी को घर के अंदर आपत्तिजनक अवस्था में पाया। उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने उसे पकड़ लिया।

ठाणे पुलिस कि प्रवक्ता सुखदा नारकर ने बताया कि स्थानीय लोग आरोपी को पुलिस स्टेशन लेकर आये जहां उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Created On :   15 Jan 2019 6:31 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story