क्यूट और सुदंर दिखने वाले ये जानवर ले सकते हैं आपकी जान

Cute and beautiful looking animals can take your life
क्यूट और सुदंर दिखने वाले ये जानवर ले सकते हैं आपकी जान
क्यूट और सुदंर दिखने वाले ये जानवर ले सकते हैं आपकी जान

डिजिटल डेस्क। घर में जानवर पलना किसी को भी पसंद हो सकता है। यह घर की रक्षा करते है साथ ही अपने मालिक के वफादार भी होते हैं। दुनिया में कई सारे लोग हैं, जो पक्षियों और जानवरों से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपने घरों में पालते हैं, लेकिन कई जानवर ऐसे भी होते हैं जो देखने में क्यूट और सुंदर होते हैं, मगर बेहद खतरनाक होते हैं, जो आपकी जान भी ले सकते हैं। आज हम भी आपको कुछ ऐसे जानवरों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी जान के लिए खतरा हो सकते हैं।

स्नो लोरिस- झील सी आखों वाला ये जानवर दिखता तो खूबसूरत है, लेकिन आपको शायद पता न हो कि इसकी कोहनी में जहर होता है। ऐसे में अगर आप इसके पास जाने की सोच रहे हैं तो जरा होशियार रहें।    

पांडा- पांडा को देखते ही किसी का भी दिल उसके पास जाने को करेगा। मगर ग्रिजली पांडा के पास जाना घातक साबित हो सकता है, क्योंकि इसके जबड़े काफी मजबूत होते हैं। इसकी पकड़ से छूटना काफी ज्यादा मुश्किल है। 

हंस- हंस और हसों की जोड़ी की खूबसूरती देखते ही बनती है। इनके करीब जाने के पहले ये जान लें कि इनके फड़फड़ाते पंखों में बहुत जान होती है। ऐसे में इनसे पंगा लेना काफी मंहगा पड़ सकता है। 

बिल्ली- वैसे तो बिल्ली को बिल्ली मौसी कहा जाता है, जिसे लोग अक्सर घरों में पालते हैं, लेकिन गुस्से में बिल्ली काफी खतरनाक हो जाती है। बिल्ली के पंजे और दांत बेहद मजबूत होते हैं। ऐसे में बिल्ली अगर हमला कर दे तो चोट लग सकती है।

चिंपैंजी- समझदार, अकलमंद और दोस्ताना नेचर वाले होते हैं। लोग कई बार इनके साथ इनके काफी पास देखे जाते हैं। मगर गुस्से में बैठा चिंपैंजी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

फजी कैटपिलर- पहली नजर में कैटपिलर के मखमली बाल आपको उसे उठाने के लिए आकर्षित करते सकते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए डेंजर हो सकता है, क्योंकि छूते ही ये कैटपिलर जहर छोड़ देता है, जिससे मौत भी हो सकती है। 

 

Created On :   7 Feb 2019 10:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story