दैनिक भास्कर निबंध स्पर्धा : पैरेंट्स के साथ बच्चों ने खूब किया एन्जाय

Dainik Bhaskar essay competition: kids enjoyed with their parents
दैनिक भास्कर निबंध स्पर्धा : पैरेंट्स के साथ बच्चों ने खूब किया एन्जाय
दैनिक भास्कर निबंध स्पर्धा : पैरेंट्स के साथ बच्चों ने खूब किया एन्जाय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। स्टूडेंट्स को प्लेटफाॅर्म उपलब्ध कराने तथा उनके विचारों को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर द्वारा निबंध स्पर्धा का आयोजन ललिता पब्लिक स्कूल रिंग रोड वाठोड़ा में किया गया। पैरेंट्स के लिए फन, मस्ती के साथ उनके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए प्रश्न पूछे गए। प्राइज जीतने के लिए पैरेंट्स में भी उत्सकुता रही। कार्यक्रम में छोटे-छोटे सरप्राइजेस भी थे। मदर्स के लिए फेस ऑफ डे भी आयोजित किया गया। स्पर्धा में बच्चे जहां निबंध लिखने में व्यस्त थे, वहीं पैरेंट्स फुल टू धमाल के मूड में नजर आए। संडे का दिन पैरेंट्स के लिए फुल फन डे रहा। डांस, गेम्स और मस्ती भरे दिन को सभी ने एंजॉय किया। पैरेंट्स के लिए भी ड्राइंग स्पर्धा रखी गई थी, जिसमें पैरेंट्स ने ड्राइंग बनाई। निबंध प्रतियोगिता में लड़कियों ने बाजी मार कर यह साबित किया कि हम किसी से कम नहीं हैं। 

गीत-संगीत पर खूब थिरके
मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। ‘ओ लाल मेरी’ गाना सुनते ही सभी के कदम थिरक उठे। लेटेस्ट गानों पर डांस कर सभी ने एंजॉय किया। पैरेंट्स के लिए ‘पॉसिंग द पार्सल’ खास रहा। बच्चों ने एफ स्क्वॉड सेशन में एनर्जी दिखाई। इसमें वॉर्म-अप किया गया। सभी का पसंदीदा हाउजी भी खेला गया। 

ये रहे विनर
निबंध प्रतियोगिता के बी-श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार रोशनी देउलकर, जाह्नवी, मेघा ढोके, वैष्णवी पाठक, परिणीता किटुकाले, तृतीय सुखदा भोयर, द्वितीय अवनी दाभाड़े तथा प्रथम पुरस्कार प्रेरणा विगलानी को दिया गया। ए-श्रेणी में सांत्वना पुरस्कार पावनी शर्मा, स्वानंदी, परिधी वसानी, परिधी, एच. करिश्मा नायडू, तृतीय स्वानंदी भदादे, द्वितीय प्रियांशी मिनमये, प्रथम पुरस्कार तनवी मालवीय ने प्राप्त किया।

यंग भास्कर स्टॉल
दैनिक भास्कर की यंग भास्कर मैंगजीन का भी स्टॉल लगाया गया। यंग भास्कर को लेकर बच्चों के साथ पैरेंट्स में उत्सुकता रही। इसके स्टॉल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

तंबोला खेल सीजन-3  की दी गई जानकारी 
इस अवसर पर दैनिक भास्कर तंबोला खेल सीजन-3 के बारे में भी जानकारी दी गई। अभी तक तंबोला खेल सीजन-2 पूरा हो चुका है पाठकों के प्रतिसाद और उत्साह को देखते हुए तंबोला खेल सीजन-3 लांच किया जा रहा है।

इनकी रही उपस्थिति
निबंध प्रतियोगिता में ललिता पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर चेतना टांक, जगत पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शरद गांधी, अन्नपूर्णा ज्वेलर्स के राजेन्द्र मिश्रा, ब्यू की बॉबी बजाज मुख्य रूप से उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका ललिता पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मंजिरी जोशी, आंबेडकर कॉलेज की डॉ. वंदना राव तथा हिलफोर्ट स्कूल की प्रीति वैरागड़े ने निभाई। कार्यक्रम में जेसीआई नागपुर शिखर के पंकज जायसवाल, योगिता जायसवाल तथा अध्यक्षा ईशा गोयल उपस्थित थे। एफ स्क्वॉड सेशन विशाला श्रीनिवासन द्वारा लिया गया। संचालन शुभांगिनी खेडीकर तथा नाम्या सिंह चंदेल ने किया।

‘कौन बनेगा विदर्भ का घड़ी मास्टर शेफ 
सीजन-3’ : दैनिक भास्कर प्रस्तुत ‘कौन बनेगा विदर्भ का घड़ी मास्टर शेफ सीजन-3’ के लिए भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। सीजन-3 में जेन्ट्स पार्टिसिपेंट्स भी शामिल हैं। इसके बारे में उपस्थितों ने रुचि दिखाई और विधिवत जानकारी ली

शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
दैनिक भास्कर निबंध प्रतियोगिता में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई। साथ ही भारत माता की जय के उद्घोष से परिसर गूंज उठा।

ये रहे पार्टनर्स
दैनिक भास्कर निबंध प्रतियोगिता के इवेंट पार्टनर ललिता पब्लिक स्कूल, सिराफी अपेयर्स एंड यूनिफॉर्म्स, सपोर्टेड बाय जेसीआई नागपुर शिखर, गिफ्ट पार्टनर ब्यू हेयर स्पा सलून एकेडमी क्लिनिक थे।
 

 

Created On :   18 Feb 2019 7:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story