कच्चा मकान ढहने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

Death of a young man by pressing into house,other serious injured
कच्चा मकान ढहने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल
कच्चा मकान ढहने से एक की मौत, दूसरा गंभीर रुप से घायल

डिजिटल डेस्क, कटनी। बरसात में कच्चा मकान ढहने से गरीब के सिर से छप्पर उठ गया तो इस आफत ने बुढ़ापे का सहारा भी छीन लिया। घटना कुठला थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच की है। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें मकान मालिक अर्जुन पाल के दोनों बेटे शुभम और देवा दब गए। उस समय दोनों बेटे सोए हुए थे ।घटना स्थल पर ही शुभम की मौत हो गई। देवा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरु कर दी है।

चीख सुनकर दौड़े ग्रामीण

दीवार के गिरने की तेज आवाज से ग्रामीणों का दिल-दहल उठा। अर्जुन दौड़कर घर की तरफ आए, साथ ही अन्य ग्रामीण भी पहुंचे। घर के अंदर दोनों बेटों के फंसे होने पर अर्जुन और उनकी पत्नी ने ही हाथों से मलबा हटाना शुरु किया। साथ ही दर्जनों ग्रामीणों ने भी इसमें सहभागिता निभाई। लेकिन दब तक देर
हो चुकी थी। 

ऊपर से ढही दीवार

गांव के अंदर ही अर्जुन का एक मंजिला कच्चा मकान था ऊपरी मंजिल पर बने मकान की एक दीवाल ढह गई। इसका मलबा नीचे के मकान पर गिरा, और यह मकान भी ढह गया। जिस समय मकान ढहा, उस समय अर्जुन अपनी पत्नी सरोज के साथ मवेशियों की देखरेख करने के लिए गौ-शाला चले गए थे। घर के अंदर शुभम और देवा सो रहे थे।

सब-कुछ चला गया

अर्जुन ने बताया कि इस आपदा मेें उनका सबकुछ चला गया। मजदूरी और खेती कर किसी तरह से वे अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। लेकिन इस आपदा ने उनके जीवन भर का सपना छीन लिया। देवा को भी गंभीर चोटें आई हैं।

इनका कहना है

बड़ेरा में अर्जुन पाल का कच्चा मकान ढह गया। जिसमें शुभम की मौत हो गई। देवा गंभीर रुप से घायल हो गया। मर्ग कायम करते हुए विवेचना शुरु कर दी
गई है। नेहा मौर्य, एसआई थाना कुठला
 

Created On :   12 July 2019 7:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story