करुणानिधि की तबीयत और बिगड़ी, अगले 24 घंटे अहम, हॉस्पिटल के बाहर उमड़ा जनसैलाब

करुणानिधि की तबीयत और बिगड़ी, अगले 24 घंटे अहम, हॉस्पिटल के बाहर उमड़ा जनसैलाब
हाईलाइट
  • अगले 24 घंटे करुणानिधि कि सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
  • करुणानिधि को बल्ड प्रेशर की समस्या के बाद 28 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रेसिडेंट एम करुणानिधि की हालत बिगड़ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रेसिडेंट एम करुणानिधि की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनके लिए अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण है। हॉस्पिटल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में ये बात कही गई है। बता दें कि करुणानिधि को यूरिन इंफेक्शन की समस्या के बाद 28 जुलाई को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि रक्तचाप की समस्या पर डॉक्टरों ने पार पा लिया है, लेकिन स्वास्थ्य में गिरावट के कारण वह अभी तक हॉस्पिटल में हैं।
 

 


करुणानिधी की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर सामने आते ही कावेरी हॉस्पिटल के बाहर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ गया है।

 


क्या कहा गया है मेडिकल बुलेटिन में?
मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रहा है। कुरणानिधि के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं। हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी। इससे पहले तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एस.थिरुनवुक्करसर ने कहा था, “एम करुणानिधि की हालत सोमवार सुबह गंभीर थी। मगर अब उनकी स्थिति में सुधार आ रहा है। डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं।” 

यूरिन इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में भर्ती
बता दें कि करुणानिधि 94 साल के हैं। वह करीब 2 साल से राजनीति से दूर है। लंबे समय तक करुणानिधि के नाम हर चुनाव में अपनी सीट न हारने का रिकॉर्ड भी रहा। वो पांच बार मुख्यमंत्री और 12 बार विधानसभा सदस्य रहे हैं। अभी तक वह जिस भी सीट पर चुनाव लड़े हैं, उन्होंने हमेशा जीत दर्ज की है। यूरिन इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें कावेरी हॉस्पिटल लाया गया था। ब प्रेशर में गिरावट के बाद उन्हें 29 जुलाई को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनका ब्लड प्रेशर स्थिर हो गया था। करुणानिधि का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल में नेताओं का तांता लगा हुआ है। पिछले दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल सहित अन्य नेता उनका हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं।

Created On :   6 Aug 2018 2:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story