दिल्ली अग्निकांड : होटल अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार

Delhi police has arrested owner of hotel arpit palace rakesh goel
दिल्ली अग्निकांड : होटल अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार
दिल्ली अग्निकांड : होटल अर्पित पैलेस का मालिक गिरफ्तार
हाईलाइट
  • कतर से भारत लौट रहा था राकेश गोयल।
  • होटल अर्पिल पैलेस का मालिक राकेश गोयल गिरफ्तार।
  • होटल अर्पिल पैलेस में आगजनी से हुई 17 की मौत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। करोलबाग स्थित होटल अर्पित पैलेस के मालिक राकेश गोयल को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट पर गोयल को हिरासत में लिया। गोयल कतर से भारत लौट रहा था। अधिकारियों को सूचना मिली कि होटल व्यवसायी राकेश गोयल इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली आ रहा है। जानकारी के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया और गोयल को एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया।

 

 

 

पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। रविवार उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा और पुलिस उनकी रिमांड की अनुमति मागेगी, ताकि आगे पूछताछ की जा सके। बता दें कि 12 फरवरी को होटल अर्पित पैलेस में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अबतक कुल 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। होटल मालिक राकेश गोयल से पहले होटल के जीएम राजेंद्र और कर्मचारी विकास को हिरासत में लिया गया था। 

उल्लेखनीय है कि हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने राकेश गोयल के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की थी, परंतु उसके घर पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों से पूछताछ भी की थी। जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ कि होटल में अवैध तरीके से रेस्त्रा चल रहा था। भीषण आग की चपेट में आए अर्पित पैलेस के पांचवे फ्लोर का इस्तेमाल छत पर एक रेस्त्रा चलाने के लिए किया जा रहा था। ये हिस्सा अनाधिकृत था। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि होटल अर्पित पैलेस को 12 दिसंबर 2014 को सुरक्षा प्रमाण-पत्र जारी करते वक्त पांचवी मंजिल को ईंट की दीवार से सील कर दिया था। 4 दिसंबर 2017 को डीएफएस ने दोबारा निरीक्षण किया और होटल परिसर में अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए पाया। इसे गेस्टहाउस के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के लिए उचित घोषित किया था। 

Created On :   17 Feb 2019 7:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story