इंसानियत हुई शर्मसार, दिल्ली की महिला से बीकानेर में दरिंदगी

Delhi woman allegedly gangraped by 23 men in Rajasthans Bikaner
इंसानियत हुई शर्मसार, दिल्ली की महिला से बीकानेर में दरिंदगी
इंसानियत हुई शर्मसार, दिल्ली की महिला से बीकानेर में दरिंदगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में एक तरफ जहां इन दिनों शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्रि मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नारियों को कुचलने का और उनकी इज्जत को तार-तार करने का खेल भी खेला जा रहा है। ताजे मामले में एक महिला के साथ 23 लड़कों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया और फिर उसे वहीं छोड़कर चले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 साल की जिस महिला के साथ 23 लोगों ने गैंगरेप किया है, वो दिल्ली की रहने वाली है और एक काम के सिलसिले में राजस्थान गई हुई थी, जहां इन 23 दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

प्लॉट देखने गई महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महिला दिल्ली के न्यू फ्रेंच कॉलोनी की रहने वाली है और राजस्थान के बीकानेर में खाटूश्याम मंदिर के पास अपना प्लॉट देखने गई थी। इसी दौरान जब ये महिला वापस अपने घर लौटने के लिए हाईवे पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी बोलेरो कार से आए 2 लोगों ने उसे लिफ्ट के बहाने जबरन गाड़ी में बैठा लिया और फिर बाकी लोगों को भी बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। 

2 अलग-अलग जगहों पर किया गैंगरेप

मीडिया से बातचीत करते हुए महिला ने बताया कि, पहले उसे लिफ्ट के बहाने से जबरन कार में बैठाया और फिर उसे पलाना गांव की तरफ ले गए। महिला का कहना है कि पहले दोनों लोगों ने उसके साथ रेप किया और उसके बाद 6 और लोगों को बुलवाकर उसका रेप करवाया। इसके बाद इस महिला को एक दूसरी जगह भी ले गए, जहां भी कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। महिला का कहना है कि इन दोनों जगहों पर उसके साथ कुल 23 लड़कों ने गैंगरेप किया। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है, जिसमें से 2 लोगों के नाम पता है। महिला ने FIR में कहा है कि जो दो लोग उसे हाईवे से अगवा कर ले गए थे, उनके नाम राजू और सुभाष हैं। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक 26 सितंबर को आरोपी सुबह 4 बजे उसे वहीं जगह छोड़कर चले गए, जहां से उसे अगवा किया था। 

Created On :   29 Sep 2017 3:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story