इलाज के बाद अमेरिका से लौटे जेटली, बोले- घर वापस आने पर खुश हूं

इलाज के बाद अमेरिका से लौटे जेटली, बोले- घर वापस आने पर खुश हूं
हाईलाइट
  • भारत लौटने पर जेटली ने ट्वीट कर कहा कि 'घर वापस आने पर खुश हूं।'
  • केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से भारत लौट आए हे।
  • जेटली इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी से किडनी से जुड़ी बीमारी का मेडिकल ट्रीटमेंट कराने के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली शनिवार को भारत लौट आए हैं। जेटली ने एक ट्वीट कर अपनी वापसी पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि "घर वापस आने पर खुश हूं।"

 

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता जनवरी के मध्य में अपनी किडनी की बीमारी के मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका रवाना हुए थे, जिसके बाद केंद्रीय बजट 2019 पेश करने के लिए राष्ट्रपति द्वारा पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।

बता दें कि जेटली को पिछले साल अप्रैल की शुरुआत में एम्स में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उनका डायलिसिस हुआ था। उन्होंने 14 मई, 2018 को रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। उनकी अनुपस्थिति में, रेल मंत्री पीयूष गोयल को 14 मई को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लंबे समय तक मधुमेह के चलते जेटली का वजन बढ़ गया था। जिसके बाद जेटली ने सितंबर 2014 में बेरिएट्रिक सर्जरी कराई थी।

रीनल ट्रांसप्लांट सर्जरी के कारण पिछले नौ महीनों से जेटली ने विदेश यात्रा नहीं की थी। वह पिछले साल अप्रैल में लंदन में 10 वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता में शामिल होने वाले थे, लेकिन किडनी की बीमारी के कारण उन्होंने अपनी यात्रा रद्द कर दी थी।

2019 का बजट पेश होने के बाद न्यूयॉर्क में जेटली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह रिकवरी कोर्स पर है और संसद में बजट की बहस का जवाब देने के लिए समय पर भारत लौट डॉक्टर की अनुमति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा था "वर्तमान में, जैसा कि मैं समझता हूं, पीयूष गोयल (संसद में बजट बहस के लिए) जवाब देंगे"।

जेटली की सर्जरी पहले मैक्स अस्पताल में होनी थी, लेकिन जटिलताओं के कारण उन्हें एम्स में ट्रांसफर कर दिया गया था। कई साल पहले उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी।

Created On :   9 Feb 2019 12:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story