जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन

dharm: Know the Prognostic and Misdiagnosis about wall Lizard
जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन
जानिए छिपकली से जुड़े शकुन और अपशकुन

डिजिटल डेस्क । प्रकृति ने भविष्य में होने वाली सभावित घटनाओं के बारे में मनुष्य को अवगत कराने के लिए कई माध्यम बनाए हैं। पशु-पक्षी और जीव-जंतु भी उन्हीं माध्यमों में से एक हैं। पशु-पक्षी और जीव-जंतु भी कई क्रिया-कलापों के माध्यम से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं से अवगत कराते हैं। वर्तमान में इस प्रकार की बातों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं होता, लेकिन शकुन शास्त्र में पशु-पक्षियों आदि से प्राप्त होने वाले संकेतों का स्पष्ट वर्णन रूप से मिलता है। सभी के घरों में सामान्य रूप से पाई जाने वाली छिपकली भी भविष्य में होने वाली कई घटनाओं के बारे में संकेत द्वरा अवगत कराती है। आवश्यकता है तो बस उन संकेतों को समझने की। जानिए छिपकली हमें भविष्य में होने वाली संभावित घटनाओं की जानकारी कैसे देती है। छिपकली यदि किसी व्यक्ति के सिर या दाहिने हाथ पर गिरे तो सम्मान मिलने की संभावना रहती है।  

 

बाएं हाथ पर गिरे तो धन हानि भी हो सकती है और यदि छिपकली किसी व्यक्ति के दाई ओर से चढ़कर बांई ओर उतरती है तो उसे पदोन्नति यानी प्रमोशन और धन लाभ होने की संभावना बनती है। नए घर में प्रवेश करते समय यदि गृहस्वामी को छिपकली मरी हुई और मिट्टी लगी हुई दिखाई दे तो उसमें निवास करने वाले लोग रोगी हो सकते हैं, ऐसा शकुन शास्त्र में लिखा है। इस अपशकुन से बचने के लिए पूर्णरूप से विधि-विधान के अनुसार पूजन करने के बाद ही नए घर में प्रवेश करना चाहिए।

 

यदि छिपकली समागम करती मिले तो किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। छिपकली लड़ती दिखे तो किसी परिचित से झगड़ा होना संभव होता है। छिपकली आपको सहवास के बाद अलग-अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुड़ने का दु:ख सहन करना पड़ सकता है। शकुन शास्त्र के अनुसार दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली का बोलना सुनाई दे शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त हो सकता है। वेसे तो ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है। यदि छिपकली किसी व्यक्ति के पेट पर गिरती है तो अनेक प्रकार के उत्पात होते है।

 

छाती पर गिरती है तो आपको प्रिय भोजन मिलता है। छिपकली घुटने पर गिरे तो वर्तमान का कोई संभावित सुख प्राप्ति की सूचना देती है। स्त्री की बांई बांह पर छिपकली गिरे तो सौभाग्य में वृद्धि होती है और दाहिनी बांह पर गिरे तो सौभाग्य की हानि हो सकती है। यदि किसी स्त्री के दाहिने गाल पर छिपकली गिरे तो उसे भोग-विलास की प्राप्ति हो सकती है।बाएं गाल पर गिरे तो स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकते हैं। यदि छिपकली किसी व्यक्ति की नाभि पर गिरे तो उस व्यक्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की संभावना बन जाती है। छिपकली यदि गुप्त अंगों पर गिरे तो उस व्यक्ति को कोई रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। यदि छिपकली मस्तक पर गिरे तो-राज्य से या राज्य का लाभ होता है। 

 

स्त्री के बालों पर छिपकली गिरने से घर में किसी को या स्वयं को मरण कष्ट होता है। नासिका पर छिपकली गिरने से-सौभाग्य लाभ होता है। बाएं गाल पर छिपकली गिरने से किसी भी प्रकार की कोई भी हानि हो सकती है। गर्दन पर छिपकली गिरने से यश एवं धन लाभ प्राप्त होता है और यदि भौंह पर छिपकली गिरे तो धन हानि होती है। पीठ के दाहिने भाग पर छिपकली गिरने से सुख व संसाधनों में वृद्धि होती है और पीठ के बाईं भाग पर छिपकली गिरने से सुख में कमी आती है। दाहिने भुजा पर छिपकली गिरने पर धन का लाभ होता है। बाईं हथेली पर गिरने से धन की हानि होती है और अपने प्रिय से मिलन होता है।

 

बाएं पैर पर छिपकली गिरने से ह्रदय वेदना या दुःख भरी सुचना प्राप्त होती है। स्त्री के बाएं स्तन पर चिपकली गिरने से घर में क्लेश होता है। यदि स्त्री के पेट पर छिपकली गिरे तो उसकी आभूषण की खरीददारी हो सकती है। स्त्री की कमर पर छिपकली गिरने से धन में वृद्धि होती है। स्त्री के दाएं घुटने पर अगर छिपकली गिरे तो उसका अपने प्रिय से मिलन होता है। दाहिने पैर की ऐड़ी पर छिपकली गिरने से दुःखद घटना या शोक समाचार प्राप्त होता है। दाएं कान पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है आयु में वृद्धि और बाएँ कान पर गिरने से आभूषण की चोरी या गम होता हे कोई रोग हो सकता है। यदि अचानक से मुख पर छिपकली गिरे तो उस दिन स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है। 

 

दाहिने गाल पर छिपकली गिरने से आयु में वृद्धि होती है। पुरुष के बाएं नेत्र पर छिपकली गिरने से रोग में वृद्धि व भय बना रहता है। अगर दाहिने कंधे पर छिपकली गिरे तो कार्यों में विजय होती है। बाईं भुजा पर छिपकली गिरने से धनहानि व राज या शत्रु भय बना रहता है और ह्रदय पर छिपकली गिरे तो मनोकामना सिद्धि, सुख और भाग्य में वृद्धि होती है। स्त्री की नाभि पर छिपकली गिरने से उसकी मनोकामना सिद्धि होती है। 

 

दाहिने जांघ पर छिपकली के गिरने से भाग्य में सुख व समृद्धि आती है। पुरुष के गले पर छिपकली गिरने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और मूंछ पर छिपकली गिरने से मान-सम्मान मिलता है। नए कपड़ों की खरीददारी होती है।

 

दाहिने नेत्र पर छिपकली गिरने से-बन्धु-बान्धवों से मिलन होता है। पीठ के मध्य में छिपकली गिरने से-घर में कलह होती है। दाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर नयें कपड़ो को खरीददारी होती है या फिर वस्त्र भेंट स्वरुप प्राप्त होता है।दाएं स्तन पर छिपकली गिरने से स्त्रियों को मनोरंजन या सहवास करने के अवसर मिलते है। दाएं पैर पर छिपकली गिरने से यात्रा करने के अवसर मिलते है। इन अंगों के सिवा पुरूष और स्त्री के दाहिने अंगो पर  छिपकली का गिरना प्रायः अशुभ माना जाता है। 
 

Created On :   6 Sep 2018 6:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story