शुक्रवार के दिन भूलकर भी कभी ना करें ये 4 काम, घर से रूठ जाती हैं लक्ष्मी

Do not on Friday these Four works, Lakshmi gets angry with house
शुक्रवार के दिन भूलकर भी कभी ना करें ये 4 काम, घर से रूठ जाती हैं लक्ष्मी
शुक्रवार के दिन भूलकर भी कभी ना करें ये 4 काम, घर से रूठ जाती हैं लक्ष्मी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी कहा गया है। माना जाता है कि जिस घर में लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। यही कारण है कि हर कोई लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने में लगा रहता है। हिन्दू धर्म में एक और मान्यता है कि सप्ताह के हर दिन किसी विशेष देवी देवता की पूजा होती है। इसमें शुक्रवार के दिन हम लक्ष्मी जी को पूजते हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिस कारण से लक्ष्मी आपके घर से रूठकर चली जाए।

आज हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन करने से लक्ष्मी जी रूठ कर घर से चली जाती हैं। इसलिए आप इस दिन ये काम भूलकर भी ना करें वरना आपको पैसों की बड़ी हानि हो सकती है।

शाम में सोना
शाम का समय पूजा पाठ का समय होता हैं। इस समय घर में सकारत्मक उर्जा का होना बहुत आवश्यक होता है, अधिकतर देवी देवता भी शाम के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं। ऐसे में जब घर का कोई व्यक्ति इस समय सोता है तो घर में नकारात्मक उर्जा फैलने लगती है। साथ ही आपके सोने के कारण से घर के दूसरे लोगों में भी आलस्य फैलता है। इस आलस भरे नकारात्मक वातावरण में लक्ष्मी जी रहना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में वे आपके घर से जाना ही अच्छा समझती हैं। फिर आप चाहे उनकी कितनी भी पूजा कर लें वो प्रसन्न नहीं होती हैं।

घर में गंदगी रखना  
शुक्रवार के दिन अपने घर को जितना हो सके स्वच्छ रखिए। ये आपके स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है लेकिन साथ ही साफ सुथरे घर में लक्ष्मी जल्दी प्रवेश करती हैं। जिस घर में धूल मिट्टी जमी रहती है, दीवारों पर मकड़ी के जाले रहते हैं और बाकी चीजें भी व्यवस्थित नहीं रहती हैं वहां लक्ष्मी आने से बचती हैं। लक्ष्मी जी को साफ सफाई अधिक पसंद होती है। साफ घर में सकारात्मक उर्जा भी अधिक रहती है। ये सकारात्मक उर्जा लक्ष्मी मां को खीचती हैं।

स्त्री का अपमान नही करें 
आप ने ये बात तो कई बार सुनी होगी कि घर की बहू बेटी लक्ष्मी का ही रूप होती हैं। ऐसे में आपको इनका मान सम्मान करना चाहिए और किसी भी रूप में इनका अपमान नहीं करना चाहिए। जिस घर में महिलाओं का मान सम्मान नहीं होता है, जहां उनके साथ घरेलु हिंसा होती है वहां लक्ष्मी कभी नहीं आती है। सिर्फ शुक्रवार ही नहीं सप्ताह के हर दिन आपको अपने घर की महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

जानवरों की हत्या नहीं करें 
शुक्रवार के दिन आपको किसी भी रूप में जानवरों को कोई हानि नहीं पहुंचाना चाहिए। इसका अर्थ ये हुआ कि आप इस दिन घर में मांसाहार भी ना खाएं। साथ ही इस दिन घर में घुसने वाले अन्य जीवों जैसे चूहे, छिपकली या किसी भी जीव-जंतु को ना मारें।

Created On :   14 Feb 2019 10:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story