मंच के पास गिरने से फ्रेक्चर हुआ मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का हाथ

Dr. Vijayalakshmi Sadhos right hand got fractured on Sunday.
मंच के पास गिरने से फ्रेक्चर हुआ मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का हाथ
मंच के पास गिरने से फ्रेक्चर हुआ मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का हाथ
हाईलाइट
  • फ्रेक्चर हुआ मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का हाथ
  • संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी साधौ

डिजिटल डेस्क, इंदौर। चिकित्सा शिक्षा, संस्कृति एवं आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ का हाथ रविवार को फ्रेक्चर हो गया। दरअसल साधौ लाभ मंडपम में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से उतरते समय गिर गईं। इसके चलते उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे के बाद उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अन्य पार्टीजन उनसे मिलने पहुंचे।

संगीत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी साधौ
मंत्री साधो यहां संगीत के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंची थी। कार्यक्रम में स्टेज के नीचे लगे कारपेट में पांव उलझने से यह घटना हुई। घटना के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह उनका ऑपरेशन किया जाना है। 

Created On :   14 Jan 2019 5:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story