रेसिपी - शीर खुरमा

रेसिपी - शीर खुरमा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रेसिपी - शीर खुरमा

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री-

- सेंवई  
- बारीक कटे काजू
- बारीक कटे अखरोट 
- बारीक कटे सूखे खजूर 
- अचार वाली चिरोंजी
- बारीक कटे बादाम
- बारीक कटे पिस्ता
- किशमिश  
- 5 टेबल स्पून घी
- 5 टेबल स्पून चीनी 
- 2 टेबल स्पून पिसा हुआ खोपरा 
- 1 टी स्पून पिसी हुई इलाइची
- 1 लीटर दूध
- 2 टेबल स्पून कंडेंस मिल्क

शीर खुरमा बनाने की विधि-
एक कढ़ाई में 5 टेबल स्पून घी डालें और लो फ्लेम पर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो इसमें सारे ड्राय फ्रूट्स डालें। इन ड्राय फ्रूट्स को हिलाते हुए कम आंच पर पकाएं।

ड्राय फ्रूट्स के गोल्डन ब्राउन हो जाने पर इसमें सेंवई डालें। ड्राय फ्रूट्स और सेंवई को अच्छे से मिक्स करें। जब सेंवई भी गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसमें 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ खोपरा डालें। खोपरा डालने के बाद इसे लो फ्लेम पर चम्मच से हिलाते हुए पकाएं।

खोपरा अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद इसमें 1 लीटर बाउल्ड मिल्क डालें। दूध डालने के बाद इसे चम्मच से चलाते रहें ताकि दूध जले ना। 3 मिनट बाद इसमें 5 टेबल स्पून शक्कर डालें। फिर इसमें 2 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क डालें। अच्छे मिक्स करते हुए पकाएं।

थोड़ी देर बाद इसमें पीसी हुई इलाइची डालें और फिर इसे ढक दें और 5 मिनट तक ढककर रख कर पकाएं। शीर खुरमा तैयार है। अब इसे एक बाउल में सर्व करें।

 

                                                                                                                                                  करिया फातिमा शेख, महादेवपुरा, वर्धा

 

Created On :   11 Jun 2018 8:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story