तेंदुए के हमले में आठ घायल, ढाई घंटे बाद पकड़ाया, जू में महापौर ने बाघिन शावकों के रखे नाम

Eight persons are injured in leopard attack including a minor
तेंदुए के हमले में आठ घायल, ढाई घंटे बाद पकड़ाया, जू में महापौर ने बाघिन शावकों के रखे नाम
तेंदुए के हमले में आठ घायल, ढाई घंटे बाद पकड़ाया, जू में महापौर ने बाघिन शावकों के रखे नाम

डिजिटल डेस्क, पुणे। केशवनगर में सोमवार सुबह अचानक तेंदुए ने आठ लोगों को घायल किया। तकरीबन ढाई घंटे बाद उसे पकड़ने में वन विभाग तथा दमकल विभाग को कामयाबी मिली। रेणुकामाता मंदिर के सामने वर्टिकल इन्फ्रा नामक चौदह मंजिल इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है। इलाके में लोगों ने तेंदुए को देखा। कुछ ही देर में उसने सात साल लड़के पर हमला किया, लेकिन लोगों ने जैसे तैसे लड़के को छुड़ा लिया। घटना की जानकारी वन विभाग तथा दमकल विभाग को दी गई। जिन्होंने तेंदुए को ढूंढना शुरू किया। तेंदुए को देखने के लिए काफी भीड़ जुट रही थी। इतने बड़े पैमाने पर लोगों को देख डरा हुआ तेंदुआ वर्टिकल इन्फ्रा सोसायटी में घुस गया। उसे ढूंढने में देर लगी। आखिरकार ढाई घंटे बाद पार्किंग के एक गोदाम की खिड़की तोड़कर भीतर जाने की कोशिश की गई, लेकिन तेंदुए ने हमला किया। इसके बाद जाल बिछा उसे पकड़ा गया। बेहोशी का इंजक्शन देने के बाद उसे ले जाया गया। 

Created On :   4 Feb 2019 5:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story