इथोपिया में बोइंग 737 प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत

Ethiopian Airlines plane crash, all passenger dead
इथोपिया में बोइंग 737 प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत
इथोपिया में बोइंग 737 प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नैरोबी। 157 लोगों को लेकर केन्या के नैरोबी ले जा रहा इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 विमान क्रैश हो गया है। विमान में सवार 149 यात्रियों के अलावा 8 क्रू मेंबर भी शामिल थे। विमान इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या के नैरोबी जा रहा था। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है। विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय समय के मुताबिक विमान ने सुबह 8.38 बजे उड़ान भरी थी और छह मिनट बाद ही इसका संपर्क एटीएस (एयर ट्रेफिक कंट्रोल) से टूट गया था। 

 

 

 

Created On :   10 March 2019 10:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story