पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी हिरासत में

पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी हिरासत में
पोंजी घोटाला: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जनार्दन रेड्डी हिरासत में
हाईलाइट
  • बेल्लारी स्थित घर पर भी छापा मार चुकी है क्राइम ब्रांच
  • रेड्डी को नोटिस जारी कर चुकी है केंद्रीय अपराध शाखा
  • शनिवार रात 2.30 बजे तक पुलिस ने की पूछताछ

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। खनन उद्योगपति और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले केंद्रीय अपराध शाखा ने फरार चल रहे खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी को शुक्रवार को नोटिस जारी किया था, जिसमें 11 नवंबर तक पेश होने को कहा गया था। इससे पहले गुरवार को रेड्डी के बेल्लारी स्थित आवास पर छोपमारी की गई थी। 


गौरतलब है कि पोंजी घोटाले के सिलसिले में रेड्डी शनिवा को पुलिस के सामने पेश हुए थे। उन्होंने इसे राजनीतिक राजिश करार दिया था। अपने वकीलों के साथ रेड्डी कार से केंद्रीय अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे थे। उनसे शनिवार रात 2.30 बजे तक पूछताछ की गई थी। रेड्डी ने रात क्राइम ब्रांच के वेटिंग रूम में ही गुजारी थी। उनसे दोबारा रविवार सुबह 9 बजे पूछताछ शुरू की गई थी। क्राइम ब्रांच ने इसके बाद रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया था। 


रेड्डी ने इससे पहले एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वो कह रहे थे कि वह केंद्रीय अपराध शाखा के सामने पेश होंगे। वीडियो में रड्डी ने कहा कि वो भाग नहीं रहे हैं। बल्कि, शहर में ही हैं, उन्हें भागने की जरूरत भी नहीं है। उन्होंने कहा था कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं गलत हूं, ये साबित करने के लिए पुलिस के पास एक भी सबूत नहीं है। 

 

 

 

 

Created On :   11 Nov 2018 9:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story