Facebook को तीन महीने में हुआ 48,848 करोड़ रु का मुनाफा

Facebook को तीन महीने में हुआ 48,848 करोड़ रु का मुनाफा
हाईलाइट
  • 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 61% बढ़ोतरी
  • 2018 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30% बढ़ा
  • Facebook के डेली और मंथली एक्टिव यूजर्स में 8.6% ग्रोथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी Facebook  को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 688 करोड़ डॉलर (48,848 करोड़ रुपए) का लाभ हुआ है। यह अब तक का सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। बुधवार को Facebook द्वारा घोषित किए तिमाही नतीजे में इस बात की जानकारी मिली है। जिसके अनुसार कंपनी के मुनाफे में 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 61% बढ़ोतरी हुई है। नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 12% चढ़ गया। इससे मार्केट कैप 29.42 लाख करोड़ से बढ़कर 33.17 लाख करोड़ रुपए हो गया। 

रेवेन्यू 30% बढ़ा
बता दें कि वर्ष 2018 कंपनी के लिए विवादों से भरा रहा, जिसमें पीआर फर्म और कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक मामला भी सामने आया। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पीआर फर्म और कैम्ब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक मामला भी सामने आया। लेकिन इस सब के बावजूद कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट पर असर नहीं पड़ा। जानकारी के अनुसार 2018 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30% बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपए (1,691 करोड़ डॉलर) हो गया। इसमें ऐड रेवेन्यू की सबसे ज्यादा 93% हिस्सेदारी रही। 

अच्छी रेवेन्यू ग्रोथ 
माना जा रहा है कि यूजर्स की संख्या और रेवेन्यू ग्रोथ अच्छी रहने से कंपनी को रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार Facebook के डेली और मंथली एक्टिव यूजर्स में 8.6% ग्रोथ दर्ज की गई है। 2018 की दिसंबर तिमाही में डेली एक्टिव यूजर्स 152 करोड़ और मंथली एक्टिव यूजर्स 232 करोड़ थे।

डेवलपमेंट पर फोकस
सीईओ मार्क जकरबर्ग का कहना है कि इस साल कंपनी प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर फोकस करेगी। मैसेजिंग, पेमेंट, वीडियो और हार्डवेयर में इनोवेशन के जरिए यूजर को अच्छी सर्विस दी जाएगी। उन्होंने कहा कि Whatsapp, Instagram और Messenger के इंटीग्रेशन पर विचार किया जा रहा है।

Created On :   31 Jan 2019 11:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story