ये कैसी शादी, जिन्हें रिकार्ड में पति बनाया उन्हें कभी देखा तक नहीं

Fake marriage cases: 27 women got married for Thailand citizenship
ये कैसी शादी, जिन्हें रिकार्ड में पति बनाया उन्हें कभी देखा तक नहीं
ये कैसी शादी, जिन्हें रिकार्ड में पति बनाया उन्हें कभी देखा तक नहीं

डिजिटल डेस्क,बैंकॉक क्या एसा भी हो सकता है कि महिलाएं जिससे ऑन रिकॉर्ड शादी करें उससे कभी मिले ही नहीं। इस बार शादियों के फर्जी पंजीकरण का मामला सामने आया है। थाईलैंड के बैंकॉक से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय भारतीय और 27 थाई महिलाओं को नकली शादी के पंजीकरण कराने के आरोप के मामले में एक रैकेट को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस रैकेट के जरिये भारतीय पुरुष देश में वीजा हासिल किया करते थे। 

मीडिया न्यूज के तहत भारतीय मूल के विक्रम लेहरी को दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेहरी पर आरोप है कि उसने थाई महिलाओं की भारतीय नागरिकों के साथ नकली शादियों का पंजीकरण कराया था। "इमिग्रेशन ब्यूरो" प्रमुख एंव टेक्नॉलाजी क्राइम सप्रेशन सेंटर के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जरनल सुरचित हाकपाल ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं में से प्रत्येक को 8 से 10 हजार थाई बाथ पर इस काम के लिए रखा गया था। ये महिलाएं कभी भी उन भारतीय पुरुषों के साथ नहीं रहीं जिनके साथ उनकी शादी पंजीकृत की गई थी। उन्होंने बताया कि एक लंबी जांच पड़ताल के बाद इस रैकेट की गिरफ्तारी की गई है। हैरानी वाली बात ये है कि इनमें से एक महिला की उम्र 70 साल है।

इससे पहले भी 2018 में ऐसा ही एक मामले का केस खबरों में आया था। थाईलैंड में अपने कथित जीवनसाथी का वीजा बढ़ाने के लक्ष्य से फर्जी शादियां कराने के आरोप में दस भारतीय व्यक्तियों और 24 थाई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। मीडिया में आईं खबरों से पता चला है कि इस मामले में कम से कम 20 अन्य भारतीय व्यक्ति और छह थाई महिलाएं फरार बतायी जा रही हैं।

खबरों के मुताबिक ये गिरफ्तारियां देश में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों पर आव्रजन पुलिस ब्यूरो द्वारा शुरु की गयी कार्रवाई का हिस्सा हैं। पुलिस ने कहा कि ये संदिग्ध उन 30 भारतीय व्यक्तियों और 30 थाई महिलाओं में से हैं जिनके विरुद्ध अदालत ने सरकारी दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने, सरकारी अधिकारियों के समक्ष फर्जी दस्तावेज पेश करने और गलत सूचना देने को लेकर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। बैंकाक के आव्रजन पुलिस ब्यूरो 1 ने 30 पुरुषों और 30 महिलाओं के बीच फर्जी शादियों का पता लगाया था। इन शादियों के संदर्भ में पुरुषों का वीजा बढ़ाने के लिए गलत दस्तावेज पेश किये गये थे।
 

Created On :   16 Jan 2019 9:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story