मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन

Famous Hindi progressive literary critic Namvar Singh passed away at age of 92
मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन
मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन
हाईलाइट
  • एम्स के ट्रामा सेंटर में थे भर्ती
  • लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे नामवर
  • लोधी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

डिजिटल  डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर आलोचक और हिंदी के मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) ने में मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। बता दें कि ब्रेन हैमरेज के चलते वो पिछले एक महीने से AIIMS के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे, उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। 

इससे पहले जनवरी में भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन तक इलाज चलने के बाद वो ठीक हो गए थे। जनकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले वो अपने कमरे में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली के लोधी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

 

Created On :   20 Feb 2019 3:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story