बरेली के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के दौरान लगी आग, मचा हड़कंप

Fire incident happened during prayer in methodist church of bareilly
बरेली के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के दौरान लगी आग, मचा हड़कंप
बरेली के मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के दौरान लगी आग, मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, बरेली। क्रिसमस के दिन जब शहर के सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट चर्च में लोग प्रार्थना कर रहे थे, तभी एक हादसा हो गया। चर्च में प्रभु यीशु के लिए कैंडल लगाए जाने वाली जगह पर एक कैंडल गिर जाने से आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के वक्त चर्च में सैकड़ों लोग मौजूद थे। आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई। जिसके बाद आग बुझाकर बड़े हादसे को टाल दिया गया। 

 


जानकारी के अनुसार, चर्च में लगी झांकी से ऊंची आग की लपटें देख लोग इधर-उधर भाग निकलने। आग लगते ही वॉलिंटियर्स ने बालू और मिंट्टी की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। चर्च के पादरी सुनील के मसीह ने बताया कि कैंडिल से ही आग लगी थी, लेकिन समय रहते बुझा लिया गया।

 

पूरे देश भर में बीते दिन क्रिसमस सेलिब्रेट किया गया। 24 दिसंबर की रात से सभी जगह क्रिसमस का जश्न शुरू हो गया। रविवार-सोमवार रात में गिरजाघरों में मिडनाइट मास का आयोजन भी किया गया। यह पर्व प्रभु यीशु के जन्म उत्सव के रूप में 25 से 31 दिसंबर तक मनाया जाता है। 24 दिसंबर की रात से ही नवयुवकों की टोली जिन्हें कैरल्स कहा जाता है, यीशु मसीह के जन्म से संबंधित गीतों को प्रत्येक मसीही के घर में जाकर गाते हैं। 

 


इसी रात को गिरिजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकियां भी सजाई जाती है। मैथोडिस्ट चर्च में घटना होने के बाद दोबारा कैंडिल जलाकार प्रार्थना की गई। मैथोडिस्ट चर्च में सैकड़ों श्रद्धालु प्रार्थना कर रहे थे। सुबह चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी पहुंचे थे। उन्होंने प्रभु यीशु के अनुयायियों को बड़े दिन की मुबारकबाद दी। चर्च के बाहर मेले का भी आयोजन किया गया था। 
 
 

Created On :   26 Dec 2017 3:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story