फर्जी अंक सूची से मिली पदोन्नति, फिर बन गये स्वास्थ्य अधिकारी

First taken promotion by fake mark sheet, then become health officer
फर्जी अंक सूची से मिली पदोन्नति, फिर बन गये स्वास्थ्य अधिकारी
फर्जी अंक सूची से मिली पदोन्नति, फिर बन गये स्वास्थ्य अधिकारी

डिजिटल डेस्क,कटनी। पहले  फर्जी अंक सूची के जरिए पदोन्नति प्राप्त की फिर सेटिंग कर स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार भी प्राप्त कर लिया। मामला मप्र के कटनी जिले का है। दरअसल मामला फर्जी अंकसूची पर पदोन्नति पाने जिस अधिकारी को पदोन्नत और लापरवाही में निलंबित किया गया था। उसे योग्यता नहीं होते हुए भी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार सौंप दिया गया। इस आशय का आरोप निगमायुक्त से की गई शिकायत में लगाया गया है।  शिकायत के बाद महक मे में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। अधिकारी अब जांच की बात कह रहे हैं और संबंधित को शीघ्र हटाने की कार्रवाई का आश्वासन शिकायतकर्ता को दिया है।

शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप-
शिकायत में आरोपित किया है कि तत्कालीन निगमायुक्त एस.के.सिंह ने आदेश क्रमांक 2267/स्टेनो/आ./2015 दिनांक 10/7/2015 में मुख्य स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र सिंह परिहार को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया था। इसके बाद निगमायुक्त ने आदेश क्रमांक 1747/ मु.स्वा./16,  दिनांक 8/6/2017 के तहत मुख्य स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र सिंह परिहार की बीएससी की डिग्री फर्जी होने पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक के पद से स्वच्छता निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया था। शिकायत में आरोपित किया है कि नगर निगम में विधानसभा चुनाव के दौरान कलेक्टर ने मुख्य स्वास्य अधिकारी एम.एल.निगम को निलंबित किया था। निगम के निलंबन के बाद निगमायुक्त ने परिहार को मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार सौंप दिया, जबकि नगर निगम में एक अन्य योग्यताधारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कार्यरत है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद निगम की निलंबन से बहाली हो चुकी है। इसके बाद भी प्रभार में बदलाव नहीं किया गया। पत्र में निगमायुक्त से निर्धारित योग्यताधारी अधिकारी को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक का प्रभार सौंपने का अनुरोध किया है।
इनका कहना है
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एम.एल.निगम के निलंबन के बाद महेन्द्र सिंह  परिहार को प्रभार सौंपा गया था। शिकायत प्राप्त हुई है, जल्द ही प्रभार में परिवर्तन कर दिया जाएगा।
- टी.एस.कुमरे, आयुक्त ननि कटनी

Created On :   11 Feb 2019 8:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story