सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने धोए झूठे बर्तन, देखें वीडियो

gandhi jayanti rahul gandhi and sonia gandhi washed dirty plates video viral in wardha
सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने धोए झूठे बर्तन, देखें वीडियो
सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने धोए झूठे बर्तन, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मंगलवार 2 अक्टूबर को कांग्रेस ने महाराष्ट्र के वर्धा में पदयात्रा और प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस प्रार्थना सभा में राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बापू कुटी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक खास बात यह रही कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी ने खाना खाने के बाद अपने बर्तन खुद धोए। इस दौरान किसी ने एक वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

जानकारी के अनुसार रोड शो के बाद सेवाग्राम आश्रम में एक बेल का पेड़ लगाया। इसी दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत सभी लोगों ने वहां बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। खाना खाने के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने बर्तन खुद धोए। जब राहुल और सोनिया अपने झूठे बर्तन खुद धो रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

 

बता दें कि महाराष्ट्र के वर्धा शहर में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,BJP-RSS महात्मा गांधी को अपनाने का ढोंग कर रही है। पीएम मोदी और बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा, "नए स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत मोदी सरकार के खिलाफ होगी। मोदी सरकार नफरत और भय फैलाने का काम करती है। मोदी सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति की है।" 

राहुल गांधी ने कहा, "कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए हैं। पहला गांधी चिंतन और दूसरा गांधी विचार। इन दोनों चीजों को आत्मसात करने का फैसला लिया गया है। कार्यसमिति ने यह माना कि आरएसएस ने बापू के विचारों के उलट काम किया है।" इस कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Created On :   2 Oct 2018 12:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story