अलीगढ़: सेल्फ डिफेंस के लिए छात्राओं को दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग

अलीगढ़: सेल्फ डिफेंस के लिए छात्राओं को दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग
हाईलाइट
  • अलीगढ़ के एक स्कूल में आयोजित कैंप में छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • त्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जा रहे हैं।
  • देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और हमलों से खुद की रक्षा करने के लिए अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर जोर दिया जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और हमलों से खुद की रक्षा करने के लिए अब लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी स्कूल की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के तरीके बताए जा रहे हैं। अलीगढ़ के एक स्कूल में आयोजित कैंप में छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

 

 

स्कूली छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुण सिखाने के लिए अलीगढ़ स्थित राष्ट्रीय सेविका समिति ने सरस्वती विद्दा मंदिर स्कूल में ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया है। ये ट्रेनिंग कैंप 18 दिन तक चलेगा। कैंप में छात्राओं को उनपर होने वाले हमलों से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को तरह-तरह के हथियारों के इस्तेमाल करने की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। छात्राओं के हथियार चलाने का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो बड़ी ही निडरता से तलवार चलाती नजर आ रही हैं।

 

 

ट्रेनिंग कैंप में छात्राओं को ना सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसी भी हालात में छात्राएं अपने मानसिक संतुलन को नियंत्रण में रखकर सकारात्मक फैसले लेने और सही कदम उठाने में सक्षम रहें।

Created On :   18 Jun 2018 5:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story