Hockey world cup 2018: भारत की नजर 43 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने पर

Hockey world cup 2018: india vs netherlands fourth quarterfinal match preview news and updates
Hockey world cup 2018: भारत की नजर 43 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने पर
Hockey world cup 2018: भारत की नजर 43 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने पर
हाईलाइट
  • नीदरलैंड के खिलाफ भारत अब तक वर्ल्ड कप में नहीं जीता है
  • भारत का आज क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से होगा मुकाबला
  • भारत ने 1975 में विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। हॉकी विश्व कप के चौथे क्वार्टर फाइनल में आज भारत की भिड़ंत नीदरलैंड से होगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में 43 साल पहले जगह बनाई थी। उसके बाद से अब तक भारत विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है। भारत ने 1975 में विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था। जहां भारत ने मलेशिया को मात दी थी। भारत के पास अब एक बार फिर नीदरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। इसके अलावा भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया था। 

हॉकी विश्व कप में भारत और नीदरलैंड का अब तक 6 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें नीदरलैंड ने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं भारत अब तक नीदरलैंड से विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत पाया है। ऐसे में अब भारत की नजर वर्ल्ड कप में पहली बार नीदरलैंड को हराने पर होगी। टूर्नामेंट में नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ 26 गोल किए हैं और भारत उसके खिलाफ केवल 11 गोल ही कर पाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 103 मैच हुए हैं। जिसमें नीदरलैंड 48 और भारत ने केवल 33 में ही जीत हासिल की है। वहीं दोनों के बीच 22 मैच ड्रॉ रहे हैं। 

अगर हम इस टूर्नामेंट आंकड़ों की बात करें तो, भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं। जिसमें भारत ने 12 गोल दागे हैं। वहीं उसके खिलाफ केवल एक ही गोल हुआ है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम की लिस्ट में भारत चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं नीदरलैंड ने 3 मैचों में सबसे ज्यादा 18 गोल किए हैं। हालांकि, उसके खिलाफ पांच गोल ही हुए हैं।

टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा गोल ललित उपाध्याय और सिमरनजीत सिंह ने किए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो गोल दागे हैं। वहीं, हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल और चिंग्लेनसाना, आकाशदीप सिंह, अमित रोहिदास और मनदीप सिंह ने एक-एक गोल किए हैं। नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा तीन गोल जेरोएन हर्त्जबर्जर ने दागे हैं। 

टीमें 

भारत: मनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश, कृष्णा बी पाठक, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास, कोठाईजीत सिंह खादंगबाम, बीरेंद्र लाकड़ा, नीलकांत शर्मा, चिंगलेनसाना सिंह, हार्दिक सिंह, सुमित, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय।

नीदरलैंड: बिली बेकर (कप्तान), जेरोएन हर्त्जबर्जर, लार्स बाक, डैम थीस, जोनास, जोरिट क्रून, सेव एस वान, वेलेंटीन, ग्लेन शुर्मान, सैंडर वीज, सैंडर बार्ट, रॉबर्ट कैम्परमैन, माइक्रो रुइजसर, बॉब वूग्ड, सैम वान डर वैन. जोएप मोल, थिएरी ब्रिंकमैन, पिरमिन ब्लाक, मिंक वीरडेन।

Created On :   13 Dec 2018 9:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story