भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2019 Honda CBR650R, CBR650F हुई बंद

Honda CBR650F Closed in india, may soon launch 2019 CBR650R
भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2019 Honda CBR650R, CBR650F हुई बंद
भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है 2019 Honda CBR650R, CBR650F हुई बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Honda भारत में जल्द अपनी शानदार स्पोर्ट्स बाइक CBR650R को पेश ​कर सकती है। यह Honda CBR650F का अपडेट वर्जन है, जिसे हाल ही में भारत में बंद कर दिया गया है। बता दें कि Honda CBR650F भारत में होंडा की एकमात्र मिडलवेट स्पोर्ट्स टूरर मोटरसाइकल थी। इससे पहले कंपनी ने इस बाइक को इंटरनेशनल मार्केट में 2019 Honda CBR650R से रिप्लेस किया था। 

कीमत
माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में भी CBR650F की जगह CBR650R को लॉन्च कर सकती है। 2019 Honda CBR650R दो कलर ऑप्शन ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मेटेलिक में उपलब्ध होगी। इस बाइक को भारत में करीब 8.5 लाख रुपए की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।  

स्टाइलिश
नई 2019 Honda CBR650R बाइक को पिछले साल नवंबर में हुए EICMA में प्रदर्शित किया गया था। CBR650F के मुकाबले यह बाइक काफी पावरफुल है। इस बाइक में लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसका लुक काफी स्पोर्टी है। इसकी स्टाइलिंग काफी अट्रेक्टिव है, इसे कंपनी की फ्लैगशिप मोटरसाइकल Fireblade की तरह डिजाइन किया है। 

इंजन
2019 Honda CBR650R का इंजन BS VI के अनुकूल है। इसमें 649cc, लिक्विड कूल्ड, इन-लाइन, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 95 bhp का पावर और 64 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 
 

Created On :   20 Jan 2019 5:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story