केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा, कांग्रेस कार्यकाल में अंबानी को कितने और कौन से काम मिले?

How many works given to Anil Ambani during Congress tenure?-Center
केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा, कांग्रेस कार्यकाल में अंबानी को कितने और कौन से काम मिले?
केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा, कांग्रेस कार्यकाल में अंबानी को कितने और कौन से काम मिले?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राफेल सौदे मे कांग्रेस ने अनिल अंबानी का नाम लेकर मोदी सरकार को घेरा था। इसका जवाब देने के लिए केंद्र सरकार यह जानकारी निकलवा रही है कि अनिल अंबानी को यूपीए के कार्यकाल में कितने काम मिले थे। महाराष्ट्र सरकार से इस बात की जानकारी मांगी गई है कि 15 साल की कांग्रेस की सरकार के दौरान अनिल अंबानी को कितने और कौन से काम मिले थे।

इसी महीने के अंत में शुरू होने वाले बजट सत्र में मोदी सरकार कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर रही है। इसकी तैयारी के चलते कांग्रेस के कार्यकाल में अनिल अंबानी के उद्योगों को कैसी और कौन-कौन सी सहूलियत दी गई, इसकी जानकारी देश के अन्य राज्यों से भी मंगवाई जा रही है। खासकर महाराष्ट्र में अनिल अंबानी के रिलायंस पॉवर, टेलीकॉम, हाइवे प्राधिकरण का काम, मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी, मेट्रो वन में काम दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसलिए महाराष्ट्र पर खास ध्यान दिया जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कांग्रेस को घेरना चाहती है।

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा चुनाव से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है। लोकसभा सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 31 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त सभा को संबोधित करेंगे। वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सरकार 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश कर सकती है। मोदी सरकार का यह अंतिम बजट सत्र होगा।
 

Created On :   17 Jan 2019 10:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story