World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया, वॉर्नर का शानदार शतक

World Cup 2019 : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया, वॉर्नर का शानदार शतक
हाईलाइट
  • ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए
  • ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया है
  • बांग्लादेश की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन ही बना सकी
  • वार्नर को 166 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया

डिजिटल डेस्क, लंदन। ICC वनडे वर्ल्ड कप के 26वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर के शानदार शतक की बदौलत बांग्लादेश को 48 रनों से हरा दिया है। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 333 रन ही बना सकी। वार्नर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

इस मैच के लिए बांग्लादेश ने टीम में दो बदलाव किए थे। मोसद्दिक होसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह रूबेल होसैन और शब्बीर रहमान को टीम में शामिल किया था। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव किए थे। मार्कस स्टोइनिस, नाथन कुल्टर-नाइल और एडम ज़ाम्पा को टीम में शामिल किया था। 

स्कोरकार्ड : ऑस्ट्रेलिया

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डेविड वॉर्नर कै. रूबेल बो. सरकार 166 147 14 5
एरॉन फिंच कै. रूबेल बो. सरकार 53 51 5 2
उस्मान ख्वाजा कै. रहीम बो. सरकार 89 72 10 0
ग्लेन मैक्सवेल रनआउट (रूबेल) 32 10 2 3
मार्क्स स्टोइनिस नाबाद 17 11 2 0
स्टीव स्मिथ एलबीडब्ल्यू बो. मुस्तफिजुर 1 2 0 0
एलेक्स केरी नाबाद 11 8 1 0

रन : 381/5, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 12.

विकेट पतन : 121/1, 313/2, 352/3, 353/4, 354/5.

गेंदबाजी : मशरफे मुर्तजा: 8-0-56-0, मुस्तफिजुर रहमान: 9-0-69-1, शाकिब अल हसन: 6-0-50-0, रूबेल हुसैन: 9-0-83-0, मेहदी हुसैन: 10-0-59-0, सौम्य सरकार: 8-0-58-3.

स्कोरकार्ड : बांग्लादेश

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
तमीम इकबाल बो. स्टार्क 62 74 6 0
सौम्य सरकार रनआउट (फिंच) 10 8 2 0
शाकिब अल हसन कै. वॉर्नर बो. स्टोइनिस 41 41 4 0
मुशफिकुर रहीम नाबाद 102 97 9 1
लिटन दास एलबीडब्ल्यू जम्पा 20 17 3 0
महमूदुल्लाह कै. कमिंस बो. कूल्टर नाइल 69 50 5 3
शब्बीर रहमान बो. कूल्टर नाइल 0 1 0 0
मेहदी हसन कै. वॉर्नर बो. स्टार्क 6 7 0 0
मशरफे मुर्तजा कै. मैक्सवेल बो. स्टोइनिस 6 5 1 0

रन : 333/8, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 17.

विकेट पतन : 23/1, 102/2, 144/3, 175/4, 302/5, 302/6, 323/7, 333/8.

गेंदबाजी : मिशेल स्टार्क: 10-0-55-2, पैट कमिंस: 10-1-65-0, ग्लेन मैक्सवेल: 3-0-25-0, नाथन कूल्टर नाइल: 10-0-58-2, मार्क्स स्टोइनिस: 8-0-54-2, एडम जम्पा: 9-0-68-1.

 

टीमें

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा।

Created On :   19 Jun 2019 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story