सालों पुरानी इस जगह पर छिपा है हमेशा जवां रहने का राज

In this oldest place here a hidden secret to being young always
सालों पुरानी इस जगह पर छिपा है हमेशा जवां रहने का राज
सालों पुरानी इस जगह पर छिपा है हमेशा जवां रहने का राज

डिजिटल डेस्क। लोग खुबसूरत और जवां त्वचा के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं, फिर भी अपने मन-मुताबिक खूबसूरती नहीं पा पाते, लेकिन भारत देश में एक जगह ऐसी है जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। तो क्यों ना आपको इस राज से रूबरू कराया जाए।

यह जगह हरियाणा में है, जहां हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने का राज छिपा है। हम बात कर रहे हैं अरावली पर्वत श्रृंखला के पास मौजूद घोसी पहाड़ी की। इस पहाड़ी से कई आयुर्वेद के रहस्य जुड़े हुए हैं। क्या आप जानते हैं कि हमेशा जवान और खूबसूरत दिखने के लिए कौन औषधि है। इस औषधि का नाम कायाकल्प है। यह एक ऐसी औषधि है, जिससे त्वचा तो अच्छी होती ही है और स्वास्थ्य भी दिनोंदिन बेहतर होता जाता है।

वैसे तो आयुर्वेद की सबसे महान खोज च्यवनप्राश को माना जाता है, लेकिन शायद ही आप ये जानते होंगे कि च्यवनप्राश जैसी आयुर्वेदिक दवा घोसी पहाड़ी की देन है। दरअसल घोसी पहाड़ी अरावली पर्वत श्रृंखला के आखिरी छोर पर उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक सुप्त ज्वालामुखी है। यह उत्तरी अक्षांश 28*03"39.47" और पूर्वी देशान्तर 76*01"52.63" पर स्थित इकलौती पहाड़ी है, जो कई महत्वपूर्ण और रहस्यमयी कारणों से चर्चित रहती है। इस पहाड़ी का उल्लेख विभिन्न धार्मिक पुस्तकों में भी मिलता है। इस ज्वालामुखी में हजारों साल से कोई विस्फोट नहीं हुआ है।
 
घोसी पहाड़ी के बारे में कहा जाता है कि यह ऐसी चमत्कारी पहाड़ी हो कि जो भी महान व्यक्ति इस पहाड़ी पर बैठकर वेद लिखता है, पहाड़ी व्यक्ति और वेद के महान तत्व अपने अंदर स्थापित कर लेती है। इस पहाड़ी का रहस्य आज भी कायम है कि आखिरकार इसमें ऐसा क्या है जो महान वेदों, महान व्यक्तियों, ऋषियों के महान गुण अपने अंदर स्थापित कर लेती है और साथ में यह भी कि जब यह पहाड़ी ज्वालामुखी है तो कभी भी इसमें कोई विस्फोट क्यों नहीं हुआ है। महाभारत महाकाव्य के अनुसार इस पहाड़ी की उत्पत्ति त्रेता युग में हुई थी।

Created On :   10 March 2019 8:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story