जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने किया हमला

In Umaria, a tiger attacks a 48 year old woman in the forest
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने किया हमला
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने किया हमला

डिजिटल डेस्क, उमरिया। टाइगर रिजर्व से लगे एक पतौर गांव निवासी 48 वर्षीय महिला अंगूरी बाई को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। सुबह महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, इसी दौरान झाड़ुियों में छिपा बाघ सामने आया और हमला कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

महिला के शरीर में आयी चोटें
बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के कोर एरिया अंतर्गत पतौर रेंज में 48 वर्षीय महिला बाघ का निवाला बनने से बच गई। जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान अचानक बाघ मिल गया। महिला पर झपट्टा मारते हुए बाघ ने हमला कर दिया। अन्य साथियों की मदद से किसी कदर बाघ को जंगल में खदेड़ा गया। घटना में महिला के शरीर में 4-5 जगह पंजे लगने से गहरी चोटें आई हैं।

लोगों ने जंगल की ओर खदेड़ा
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार अंगूरी बाई पति बोधई बुधवार सुबह पतौर गांव के जंगल में लकड़ी लेने गई हुई थी। पतौर रेंज के कक्ष क्रमांक आरएफ 394 में अंगूरी बाई अचानक झाड़ियों में छिपे बाघ के सामने आ गई। बाघ महिला को सामने देखते ही हमलावर हो गया। महिला पर झपट्टा मारते हुए उस पर पंजे के नाखून गड़ा दिए। घटना से आहत महिला ने तेज आवाज करते हुए आसपास साथियों को बुलाया। सभी लोगों ने बाघ को जंगल की तरफ खदेड़ा।

जिला अस्पताल में किया रेफर
वन विभाग को घटना की सूचना दी गई और घायल को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर, कंधे, बाह व गले में नाखून से गहरी चोट का उपचार हुआ। महिला की हालत को देखते हुए मानपुर से जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।

महिला की स्थिति खतरे से बाहर
बीएमओ डॉ. बीके प्रसाद ने बताया शाम को महिला बाघ हमले से घायल हालत में लाई गई थी। उसके शरीर में 4-5 जगह नाखून से गहरे घाव हुए हैं। महिला खतरे से बाहर है। बेहतर उपचार व जांच के लिए जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

Created On :   16 Jan 2019 3:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story