भारत ने भी लगाया आयात शुल्क तो अमेरिका को होगा भारी नुकसान

भारत ने भी लगाया आयात शुल्क तो अमेरिका को होगा भारी नुकसान
हाईलाइट
  • अमेरिका ने भारतीय कृषि उत्पादों पर लगाया आयात शुल्क
  • भारत भी जल्द ही लगा सकता है जवाबी आयात शुल्क

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने भारतीय कृषि उत्पादों के आयात पर लगाए गए शुल्क के जवाब में भारत भी अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगा सकता है। इसमें सेब, बादाम और दालें शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस कदम से अमेरिकी निर्यात पर 90 करोड़ डॉलर का फर्क पड़ेगा। बीते साल भारत ने अमेरिका के सेब, बादाम, अखरोट, और दालों पर आयात शुल्क बढ़ाया था। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और ऐल्युमिनियम की चीजों के आयात पर शुल्क लगाए जाने के बाद उठाया गया था।

भारत कर रहा देरी
भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जो जवाबी शुल्क को लागू करने में देरी कर रहा है। इस शुल्क को लागू करने का ऐलान छह महीने पहले हो चुका है। पिछले साल अक्टूबर में ट्रंप ने भारत को टैरिफ किंग कहा था। ट्रंप ने आरोप लगाया था कि भारत ने अमेरिकी वस्तुओं पर आयात कर लगाया है। 

यह देश लगा चुके हैं आयात शुल्क
भारत से पहले चीन, कनाडा, यूरोपीय यूनियन, सऊदी अरब और टर्की ने भी अमेरिकी उत्पादों पर कर लगाने की घोषणा कर चुके हैं। इन सभी देशों ने अमेरिका के कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। चीन, टर्की, ईयू, कनाडा और मैक्सिको में लगभग 800 वस्तुओं पर जवाबी आयात शुल्क लगाया गया है। 

अमेरिका से बातचीत जारी
2018 में यूएस ने स्टील के आयात पर 25 फीसदी और ऐल्युमिनियम के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाया था। इसके बाद बहुत से देशों ने अमेरिका के फूड प्रोडक्ट्स पर कर लगा दिया। भारत द्वारा घोषित आयात शुल्क अभी लागू नहीं किया गया है और इस पर ट्रंप प्रशासन से बातचीत जारी है।

 

 

Created On :   3 Jan 2019 3:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story