भारतीय मूल की इंदिरा नूई हो सकती है विश्व बैंक की नई अध्यक्ष

भारतीय मूल की इंदिरा नूई हो सकती है विश्व बैंक की नई अध्यक्ष
हाईलाइट
  • नूई विश्वस्तरीय कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ रह चुकी हैं।
  • भारतीय मूल के इंदिरा नूई विश्व बैंक की नई अध्यक्ष हो सकती हैं
  • विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे।

डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। भारतीय मूल की इंदिरा नूई विश्व बैंक की नई अध्यक्ष हो सकती हैं। अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। नूई विश्वस्तरीय कंपनी पेप्सिको की पूर्व सीईओ रह चुकी हैं। एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने नूई को प्रशासनिक सहयोगी बताया है। इवांका विश्व बैंक के नए प्रमुख के लिए किए जा रहे नामांकन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रही हैं। फिलहाल विश्वबैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरूआती चरण में है। 

भारत में जन्मी 63 वर्षीय नूई ट्रंप प्रशासन द्वारा नामित किये जाने पर अपने नामांकन को स्वीकार करेंगी या नहीं, ये बात अभी तक साफ नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक ट्वीट में नूई को "मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत" बताकर इवांका ने पेप्सिको की पूर्व सीईओ का नाम विश्वबैंक के संभावित उत्तराधिकारी के पद के लिए आगे किया है। नूई ने 12 साल तक पेप्सिको का कमान संभालने के बाद पिछले साल अगस्त में पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने इस महीने की शुरुआत में ऐलान किया है कि वह फरवरी में अपना पद छोड़ देंगे। 

इंदिरा नूई से जुड़ी बातें

  • इंदिरा कृष्णमूर्ति का जन्म 1955 में चेन्नई में हुआ था। 
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में बैचलर डिग्री हासिल की। 
  • 1976 में कलकत्ता IMM से PG डिप्लोमा किया। 
  • येल यूनिवर्सिटी से उन्होंने पब्लिक एंड प्राइवेट मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री हासिल की।
  • वर्ष 1981 में उन्होंने एमसॉफ्ट सिस्टम्स के प्रेजिडेंट राज के नूई से शादी की थी। 
  • 1994 में इंदिरा नूई ने पेप्सिको ज्वॉइन की थी। 1994 में उन्हें कंपनी का सीएफओ घोषित किया गया। 2006 में वह कंपनी की प्रेजिडेंट और CEO बन गईं। 
  • 2018 में इंदिरा नूई का नाम सीCEO वर्ल्ड मैगजीन की बेस्ट CEO इन द वर्ल्ड की  लिस्ट में शामिल किया गया। 
  • फोर्ब्स मैगजीन 2008 से 2017 तक इंदिरा नूई का नाम दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शुमार करती रही। 


 

 

Created On :   16 Jan 2019 10:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story