प्लास्टिक जमा करने वाले को चंद्रपुर मनपा देगी गिफ्ट, अनूठा उपक्रम

Initiative : Chandrapur MNP will gift to the plastic depositor
प्लास्टिक जमा करने वाले को चंद्रपुर मनपा देगी गिफ्ट, अनूठा उपक्रम
प्लास्टिक जमा करने वाले को चंद्रपुर मनपा देगी गिफ्ट, अनूठा उपक्रम

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए चंद्रपुर मनपा ने अनूठा उपक्रम शुरू किया है। एक किलो प्लास्टिक लाने पर मनपा द्वारा गिफ्ट दिया जाएगा। चंद्रपुर मनपा द्वारा प्लास्टिकमुक्त चंद्रपुर के लिए नावीण्यपूर्ण उपक्रम चलाए जा रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में बड़े पैमाने पर शुरू प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए प्रयास हो रहे हैं। आज की स्थिति में कई घर, व्यापारी केंद्र में, प्लास्टिक के बैग, ग्लास व अन्य वस्तुएं बड़े पैमाने पर उपयोग की जा रही है। इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए मनपा ने अनोखा उपक्रम के रूप में बंगाली कैम्प, बस स्टैंड, गोल बाजार में 3 प्लास्टिक संकलन करनेवाले स्टॉल शुरू करने की योजना बनाई है।

बिक्री करते पकड़े गए तो होगी सजा
चंद्रपुरवासी अपने घर के प्लास्टिक का बंदोबस्त कर सकें, इसके लिए अपने घर के प्लास्टिक कचरा इस केंद्र में हर रविवार को जमा कर सकते हैं। इसके बदले जनता को गिफ्ट दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम 1 किलो प्लास्टिक नागरिक संकलन केंद्र पर हर रविवार को जमा कर सकते हैं। बता दें कि पर्यावरण के लिए घातक बनते देख 23 जून 2018 को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में प्लास्टिक और थर्माकोल वस्तुओं पर बंदी लगाने की अधिसूचना जारी की। बंदी लगाए वस्तुओं में 50 मायक्रॉन से कम जाड़ी व 8 इंच बाय 12 इंच आकार से कम आकार के प्लास्टिक कैरी बैग व अन्य प्लास्टिक के उत्पादन, बिक्री व वितरण पर बंदी लगाई गई। इसका उपयोग करने पर पहले 3 हजार, दूसरी बार 5 हजार और तीसरी बार पकड़ने पर 25 हजार रुपए जुर्माना व सजा का प्रावधान है।

"चैम्पियन फॉर कॉज पुरस्कार से सम्मानित होंगे नागरिक
प्लास्टिक के बदले उपहार देने वाले 3 स्टॉल्स आनेवाले रविवार 10 फरवरी को सुबह 10 से शाम 6 बजे बंगाली कैम्प, बस स्टैंड, गोल बाजार में रहेगा। एक माह में ज्यादा से ज्यादा प्लास्टिक कचरा देनेवाले व्यक्ति को एक विशेष भेंटवस्तु और चैम्पियन फॉर कॉज पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कचरे से भेंटवस्तु इस योजना का सभी ने लाभ लेकर शहर प्लास्टिकमुक्त करने सहयोग करने की अपील मनपा ने की है।

जनसहयोग आवश्यक
शत प्रतिशत प्लास्टिक बंदी पर अमल करने मनपा प्रयासरत है, लेकिन नागरिक के रूप में हमारा भी कर्तव्य बनता है। यह प्रत्येक नागरिक को समझना चाहिए। प्लास्टिक बंदी पर अमल यह सख्ती से नहीं बल्कि जनसहयोग से होना चाहिए, यह हमारा उद्देश्य है। 
- संजय काकडे, आयुक्त चंद्रपुर मनपा

Created On :   5 Feb 2019 8:48 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story