योगी ने कहा- कांग्रेस छोड़ पूरी दुनिया को पता है अयोध्या में जन्मे थे राम

Instead Congress entire world known that Ram was born in Ayodhya - Yogi
योगी ने कहा- कांग्रेस छोड़ पूरी दुनिया को पता है अयोध्या में जन्मे थे राम
योगी ने कहा- कांग्रेस छोड़ पूरी दुनिया को पता है अयोध्या में जन्मे थे राम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस को छोड़ कर पूरी दुनिया मानती है कि अयोध्या में ही राम जन्मभूमि है। महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश के संबंधों की स्थापना भगवान राम ने की थी। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। श्री योगी सामाजिक संस्था अभियान की तरफ से आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। मुंबई भाजपा महासचिव अमरजीत मिश्र द्वारा आयोजित समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी मौजूदा। योगी ने कहा कि महाराष्ट्र एटीएस ने कुंभ में खतरनाक रसायन मिलाकर सामूहिक नरसंहार की तैयारी में जुटे संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर सराहनी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि महाराष्ट्र एटीएस ने यहीं पर उन्हें पकड़ लिया अन्यथा कुंभ में खलल डालने वालों को यूपी की सीमा पर ही निपटा देते।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में बोले यूपी के सीएम 

योगी आदित्य नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में काफी समानताएं हैं। इसलिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए समझौता किया। उन्होंने कहा कि यूपी और महाराष्ट्र को भगवान राम ने ही जोड़ दिया था। पंचवटी वह स्थल है, जहां रामराज्य कीआधारशिला भगवान राम ने ही रखा था। दोनो राज्यों में सांस्कृतिक करार के लिए योगी ने राज्यपाल राम नाईक का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के कहने पर यूपी में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाना शुरु किया गया। इससे एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों का खून-पसीना लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दंगे बंद हो गए हैं क्योंकि हम जानते हैं कि दंगाई कौन है।  

उत्तर भारतीयों को आंख दिखाने वालों को दिखाई औकातः फडणवीस

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुंबई में आयोजित समारोह में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे पर अपरोक्ष हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले चार साल में जिसने भी उत्तर भारतीयों को आंख दिखाए उसे छोड़ा नहीं। ऐसे लोगों को उनका जगह दिखाने का काम हमनें किया है। फडणवीस ने कहा कि दोनो राज्यों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। इस मौके पर राज्यपाल नाईक, मुख्यमंत्री योगी व फडणवीस और फिल्म सिटी के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) अमरजीत मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र को डा राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान और युवा पत्रकारों को प्रदान किया जाने वाला राजेश मिश्र पत्रकारिता पुरस्कार मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह को प्रदान किया। सुप्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन और दिनेशलाल यादव को भी कलाश्री सम्मान प्रदान किया गया।  

Created On :   25 Jan 2019 2:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story